विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर किशोरियों को दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां

माहवारी के प्रति समाज में जागरूकता लाने और किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया। हटा नगर में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 136 के सहयोग से माहवारी स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
साथ ही माहवारी से जुड़ी विभिन्न भ्रांतियों पर चर्चा कर दूर करने का प्रयास किया गया। इस दौरान किशोरियों के प्रश्नों का समाधान किया गया। माहवारी के दौरान स्वच्छता और खून की कमी को पूरा करने के लिए आयरन युक्त पोषण की बात कही गई। शारीरिक व मानसिक विकास हो सके।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के उमंग क्लिनिक परामर्शदाता
प्रशिक्षकों द्वारा किशोरी बालिकाओं से माहवारी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। माहवारी एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है और इसे लेकर किसी भी प्रकार का संकोच या शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए। सवालों के जवाब और भ्रांतियों का निवारण किया गया।
चर्चा के दौरान उपस्थित किशोरी बालिकाओं ने अपनी जिज्ञासाओं को खुलकर साझा किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षकों से बालिकाओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए और समाज में व्याप्त माहवारी संबंधी भ्रांतियों को वैज्ञानिक तथ्यों के साथ दूर किया।
इस दौरान हटा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के परामर्शदाता अनिल अहिरवार प्रशिक्षक अमजद कुरैशी, बर्षा राजपूत आंगनवाडी कार्यकर्ता रेखा पटेल, ज्योति कोरी व किशोरी बालिकाओं की उपस्थिति रही।


