योगी जीवन है वियोग ही मृत्यु है कुंडलिनी का जागरण ही जीवन की मुक्ति-मानक पटैल साधना ही सर्वोपरि है-शोभा सिंह राजपूत

दमोह। पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वाधान में दमोह जिले की कृषि उपज मंडी सागर नाका दमोह में हर माह की भांति इस माह के दूसरे रविवार को दोपहर 11 बजे मासिक महा आरती जयकारो एवं शंख ध्वनि के साथ संपन्न की गई समापन की बेला में राष्ट्रीय सचिव बहन आरती सिंह ठाकुर जी ने कहा कि आज हम सब बड़े सौभाग्यशाली है जो एक साथ बैठकर मां की दिव्य आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और उन्होंने कहा कि आज सोचने की बात है की सागर जिले के बंडा में अवैध जहरीली शराब से मोतो का तांडव मडराया जिससे आज समाज अनभिज्ञ नहीं है लेकिन सत्ता में बैठे सत्ताधारियों को एवं शासन प्रशासन को आवश्यकता है कि आज समाज को नशे मांस से मुक्त कर समाज की उज्जवल भविष्य की कामना की जाना चाहिए ताकि आगे आने वाली पीढ़ी सुख समृद्धि का जीवन यापन संपन्न कर सके और वंडा में हृदय विधारक घटना हुई उसमें जो मां के पुत्र बहन का भाई पत्नी का पति जो गया उनकी आत्मा को सद्गति मिले हेमा गुरुवार उन दिव्य आत्मा को अपने चरणों में समाहित करें शोभा सिंह राजपूत प्रांतीय अध्यक्ष किसान मोर्चा जीने कहा की सुबह शाम मां की साधना आराधना करें जिससे अपने आप में परिवर्तन कर और बच्चों में संस्कार जागृत हो जिससे मां एवं गुरुवार की कृपा सबको प्राप्त हो साधना ही सर्वाेपरि है पर साधना परोपकार के बिना अधूरी है जिस प्रकार हम साधना करते हैं उसी प्रकार हमें परोपकार की भावना को लेकर समाज में कार्य करने की आवश्यकता है जिस प्रकार आज हम नशे मांस से मुक्त चरित्रवनो का जीवन जीते हैं उसी प्रकार हमें समाज को भी नशे मांस से मुक्त होकर चरित्रवनों का जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है ताकि उनके घरों में भी सुख शांति समृद्धि प्राप्त हो भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष मानक पटेल जी ने कहा कि आज समाज नाना बीमारियों से ग्रसित होता जा रहा है लेकिन स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए मनुष्य अपने लिए कुछ नहीं कर रहा जिस प्रकार ऋषि मुनियों ने अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह शाम योग ध्यान साधना प्राणायाम करते थे और यही मार्गदर्शन ऋषि मुनियों ने समाज को दिया की योग ध्यान साधना प्राणायाम करें और स्वस्थ रहें योग करने से हमारे शरीर की कई बीमारियां स्वत नष्ट हो जाती हैं और शरीर बीमारियों से मुक्त और तंदुरुस्त रहता है योग ही जीवन है वियोग ही मृत्यु है कुंडलीनी का जागरण ही जीवन की मुक्ति है श्रीमती नविता पटेल जिला सचिव जी ने कहा की जन जागरण में गति देने की आवश्यकता है हर घर मां का ध्वज लगे हर घर मां की ज्योत जले हर घर मां की साधना हो जिससे समाज में परिवर्तन लाया जा सके गुरुवर जी का लक्ष्य है समाज को नशा मुक्त बनाना गुरुवर जी का या संदेश नशा मुक्त हो सारा देश यह संदेश समाज तक पहुंचाना हम सब भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों का कर्तव्य है ब्लॉक अध्यक्ष सालक राम पटेल जी ने कहा कि आगामी तीन चार अक्टूबर 2026 को एक विशाल अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ होने जा रहा है जिसमें जन-जन के लिए आवाहन किया है क्योंकि उस चालीसा पाठ में भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा वहां सिद्धाश्रम रत्न पूजा शुक्ला जी का शुभ आगमन हो रहा है और सिद्धा श्रम चेतना आरुणि दीदी जी का शुभ आगमन हो रहा है एवं सिद्धाश्रम रत्न परम आदरणीय अजय अवस्थी जी केंद्रीय महासचिव जी का शुभ आगमन हो रहा है जिनके अमृत तुल्य चिंतन सुनकर के अपने जीवन में परिवर्तन लाकर अपने आप को गौरवशाली महसूस करें श्रीमती पुष्पलता प्रजापति टीम प्रमुख जी ने कहा कि आगामी नवरात्रि में अष्टमी नवमी विजयदशमी को होने वाले त्रिशक्ति साधना शक्ति चेतना जन जागरण शिविर में अपने रिश्ते नातेदारों को लेकर अवश्य पहुंचे और गुरुवर श्री का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन में परिवर्तन करें मंच का संचालन ज्ञानी सिंह जी ने किया और अंत में आए हुए सभी मां के भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष ओमपाल सेन जी ने किया और सभी मां भक्तों ने प्रणाम कर शक्ति जलवा प्रसाद प्राप्त किया।



