E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मानस भवन में होगा रक्तदान शिविर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मानस भवन में होगा रक्तदान शिविर
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से एक माह तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न प्रकार की सेवा कार्य करेगी l
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित 17 सितंबर को मानस भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा l
इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे ने समस्त कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक/ धार्मिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।



