Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

दमोह जिले में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनसेवा, जनभागीदारी एवं शासन की योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को जोड़ने पर रहेगा विशेष जोर

 जिले में जनसेवा, जनभागीदारी, स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने अभियान के प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं परिणामोन्मुखी संचालन के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

            उन्होंने कहा अभियान के अंतर्गत शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाने, सेवा कार्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिले भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं, युवाओं, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, वरिष्ठ नागरिकों तथा सामाजिक एवं आध्यात्मिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जिले में आयोजित होने वाला यह अभियान सेवा, सुशासन, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

            कलेक्टर श्री यादव द्वारा जारी निर्देशों के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के संचालन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नगरीय क्षेत्रों में नगर क्षेत्रों के लिये परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण तथा संबंधित नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के समन्वय एवं व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उत्तरदायी रहेंगे।

‘आशीर्वाद का दीया’ से होगा अभियान का शुभारंभ

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ 17 सितम्बर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के चयनित प्रमुख स्थलों सहित सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय वार्डों में दीप प्रज्ज्वलन कर सेवा, सुशासन एवं विकसित भारत के संकल्प को दोहराया जाएगा। शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के घरों पर भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित होंगे।

आयोजित होंगी 13 प्रमुख गतिविधियां

            उन्होंने कहा अभियान के दौरान जिले में 13 प्रमुख गतिविधियों आयोजित की जायेगीं। इनमें सेवा चित्र, सेवा स्मरण, आंगन का मिलन, सेवा ज्योति यात्रा, वडनगर से वाराणसी-जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार, सेवा के रंग, जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट तथा 25 साल-25 कहानियां जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

            इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, सामाजिक सेवा, नवाचार, युवा सहभागिता एवं जनजागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा।

            कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने सभी विभागों एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली गतिविधियों का विस्तृत स्थानवार एवं तिथिवार कैलेंडर तैयार कर समय सीमा में उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान को व्यापक जनसहभागिता के साथ संचालित कर अधिक से अधिक नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाए।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!