मध्य प्रदेश
Trending

मुख्य शीर्षक सूर्य आराधना का महापर्व छठ- श्रीभगवान वेदांताचार्य उपशीर्षक यज्ञीय परंपरा का अद्भुत समन्वय है छठ महापर्व।

मुख्य शीर्षक सूर्य आराधना का महापर्व छठ- श्रीभगवान वेदांताचार्य उपशीर्षक यज्ञीय परंपरा का अद्भुत समन्वय है छठ महापर्व।

भारतीय सनातन संस्कृति में छठ महापर्व केवल एक लोकपर्व नहीं, अपितु प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, सूर्यतत्त्व की उपासना और समस्त चराचर जगत् में व्याप्त दिव्य चेतना के साक्षात्कार का अनुपम आध्यात्मिक विधान है। यह ऐसी विशिष्ट उपासना परंपरा है, जहाँ आराधना के लिए किसी मूर्ति, मंदिर अथवा विशिष्ट विग्रह की अनिवार्यता नहीं है। अनंत आकाश इसका मंडप, जलाशय तीर्थ, प्रकृति देवालय और प्रत्यक्ष भगवान सूर्यनारायण आराध्य हैं। श्री भगवान जी ने कहा कि- वैदिक दर्शन में सूर्य को समस्त चराचर जगत् की जीवनशक्ति के रूप में स्वीकार किया गया है। ऋग्वेद का उद्घोष श्सूर्याे आत्मा जगतस्तस्थुषश्चश् सूर्यतत्त्व अर्थात् अस्ताचलगामी सूर्य के प्रति कृतज्ञता तथा उदित होते सूर्य का अभिनंदन भारतीय मनीषा के उस उदात्त जीवन-दर्शन को प्रकट करता है, जिसमें समर्पण, संतुलन और नवचेतना का समावेश है। देश के विभिन्न अंचलों की विविधताओं में निहित यह एकात्म चेतना का उत्सव सोलह माह से एक विशिष्ट अनुष्ठान के रूप में संचालित था। संतान-सुख, संतति के कल्याण एवं वंशपरंपरा की मंगलकामना के पवित्र संकल्प से विद्वान ब्राह्मणों द्वारा ’संतान गोपाल स्त्रोत का सवा लाख पाठ एवं द्वादश लक्ष मंत्र आवृत्ति’ को विधिवत संपन्न किया गया। इस साधना में मंत्रजप के साथ भगवान श्रीकृष्ण के गोपाल सहस्रनाम के पवित्र नाममंत्रों द्वारा यज्ञाग्नि में विधिपूर्वक आहुतियाँ प्रदान की गईं। इस प्रकार मंत्रजप, सहस्रनामोपासना एवं यज्ञीय आहुति के समन्वय से प्राचीन वैदिक अनुष्ठान परंपरा का समुच्चय अलौकित हुआ, यज्ञ त्याग, समर्पण एवं लोकमंगल की भावना का प्रतीक है। इसी भाव के साथ साकेत धाम मे सोलह माह तक निरंतर संचालित यह साधना आज छठ महापर्व के पावन अवसर पर पूर्णाहुति को प्राप्त हुई। इस पुनीत अवसर पर ’षोडश मातृशक्तियों एवं इक्यावन विद्वान ब्राह्मणों’ की गरिमामयी सहभागिता में आचार्य पंडित दिनेश पाठक, अजय दीक्षित ओम गुरु, शरद अनुराग दुबे,आकाश, अनमोल, मधाव सामवेदी द्वारा वैदिक विधि-विधान के अनुसार संपन्न हुआ। मातृशक्ति की श्रद्धा, ब्राह्मणों की मंत्रनिष्ठा एवं सामूहिक संकल्प ने इस आयोजन को विशिष्ट आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की यह आयोजन किसी कर्मकांड की मात्र परिसमाप्ति नहीं, अपितु दीर्घकालीन तपोनिष्ठ साधना, मंत्रशक्ति, यज्ञीय समर्पण और सनातन सांस्कृतिक का सोपान है। वैदिक यज्ञपरंपरा के सुंदर समन्वय को अभिव्यक्त करता यह दिव्य आयोजन महामंगल सेवा समिति के तत्वावधान में पूर्ण हुआ।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!