मुनि संघ का हुआ पिछिच्का का परिवर्तन समारोह उत्साह पूर्वक सम्पन्न हुआ
मुनि संघ का हुआ पिछिच्का का परिवर्तन समारोह उत्साह पूर्वक सम्पन्न हुआ
सिविल वार्ड भाई जी मंदिर वृती आश्रम में चातुर्मास संपन्न कर रहे मुनि श्री श्रुतेश् सागर जी महाराज एवं मुनि श्री सुश्रुत सागर जी महाराज का पिछिच्का परिवर्तन समारोह अति उत्साह पूर्वक आचार्य विद्यासागर वृती आश्रम में संपन्न हुआ। मुनि श्री श्रुतेश सागर जी महाराज की पिछिका प्राप्त करने का सौभाग्य मुनि श्री की लौकिक जीवन की मातेश्वरी मुंबई से पधारी श्रीमती शांति बाई जैन के परिवार को प्राप्त हुआ मुनि श्री सुश्रुत सागर जी महाराज की पिछिच्का को प्राप्त करने का सौभाग्य धर्मचंद विलाई परिवार को एवं उत्कृष्ट सागर महाराज की पिछिका प्राप्त करने का सौभाग्य सतीश संदीप मोदी परिवार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में आचार्य सुनील सागर जी महाराज के चित्र के समक्ष ज्ञान ज्योति प्रज्वलन करने का सौभाग्य दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंघई चातुर्मास कमेटी के संयोजक राजकुमार नन्ना वृती आश्रम के अध्यक्ष रूपचंद जैन मोती गोयल चंदकुमार विनयविनम्र विमल बटियागढ़ ऋषभ मेरु आदि को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में आचार्य सुनील सागर जी महाराज की संगीतमय पूजन की गई इस मौके पर समिति के द्वारा अतिथियों का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया मुनि श्री के पद प्रक्षालन का सौभाग्य राजकुमार नन्ना एवं सतीश मोदी परिवार को प्राप्त हुआ अनेक श्रावकों के द्वारा मुनि संघ को शास्त्र भेंट किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील वेजीटेरियन एवं संजीव शाकाहारी ने किया इस मौके पर मुनि श्री ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि चातुर्मास में साधु की अंतरंग साधना होती है जबकि श्रावक को पुण्य अर्जन करने का अवसर मिलता है पीछिका संयम का प्रतीक है सभी को अपने जीवन में इसे ग्रहण करने का लक्ष्य बनाकर रखना चाहिए जिस तरह गंगाजल का बहना जरूरी है। इस तरह दिगंबर जैन मुनि का बिहार करना आवश्यक है क्योंकि एक स्थान पर रहने से जिस तरह पानी सड़ जाता है उसी तरह संतो के एक स्थान पर रुकने से राग द्वेष के कारण मोह रूपी सड़न पैदा होने लगती है चातुर्मास में श्रावकों ने पूरी लगन के साथ साधुओं की सेवा की है यहां पर चतुर्मास में दो सल्लेखना भी पूर्ण हुई है आश्रम में साधुओं को आवास तो मिलता ही है साथ ही साथ साधकों को संलेखना का स्थान भी प्राप्त होता है सभी श्रावकों को नित्य देव दर्शन के साथ-साथ साधुओं की सेवा भी करनी चाहिए श्रावकों के लिए यही कल्याण के मार्ग हैं संयम से ही मुक्ति द्वार खुलता है।

