E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ के हमले में युवक घायल, ग्रामीणों को किया गया सतर्क पटना मोहली गांव में खेत पर कार्य के दौरान हुई घटना, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मोहली परिक्षेत्र अंतर्गत पटना मोहली गांव में सुदामा यादव नामक 32 वर्षीय युवक को आज 22 जून को प्रातः 06 बजे के लगभग उसके खेत में बाघ द्वारा हमला करके घायल कर दिया गया। श्री यादव के चिल्लाने पर समीप के गांव वाले आवाज करते हुए आए और उनकी आवाज से बाघ जंगल की ओर भाग गया। स्थानीय बीट गार्ड और अन्य वन कर्मियों द्वारा सुदामा को रहली शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है सुदामा को हाथ में और कमर में चोट आई है। उन्हें सागर जिला चिकित्सालय हेतु रेफर कर दिया गया है। पटना मोहली गांव मे मुनादी करके अन्य ग्रामीणों को भी सचेत रहने बाबत समझाइश दी जा रही है।


