Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

फर्जी अनुबंध के आधार पर मेरा किया जा रहा दुष्प्रचार-मानक पटेल

दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गत दिनों राजकुमार दुबे द्वारा फर्जी अनुबंध के आधार पर मीडिया में किया जा रहे दुष्प्रचार एवं सुनियोजित आपराधिक षड़यंत्र के तहत मीडिया में प्रकाशित की जा रही खबरे भ्रमक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष की छवि खराब करने को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने माननीय पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जिला कांग्रेस कार्यालय मेें पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा जो आरोप दो अखवारों में दो पत्रकार द्वारा यह लिखा गया है कि मैने डेढ़ करोड़ रूपये उधार लेकर मुकरने का आरोप लगाया गया जो सरासर झूठ है समाचार पत्रों में वर्णित दिनांक 28.01.2014 का कथित अनुबंध पत्र मेरे द्वारा निष्पाषित नहीं किया न ही उस पर मेरे हस्ताक्षर है यह मेंरे लेटरहेेड की कूटरचना कर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर तैयार किया गया दस्तावेज है इसका एकमात्र उदेश्य मेरी सामाजिक एवं राजनैतिक छवि धूमिल करना है उन्होंने बताया कि राजकुमार दुबे द्वारा 2018 में भी जे.सी.बी. मशीन को लेकर मेरे विरूद्ध झूठी शिकायत की गई थी जो पुलिस जांच में असत्य पाई गई यदि 1.50 का अनुबंध सही होता तो वर्ष 2018 की शिकायत में इसका उल्लेख अवश्य होता 28.01.2014 से मेरे उपर राशि बकाया थी तो उन्होंने पिछले 12 वर्ष तक किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही क्यों नहीं की। उपरोक्त तथ्य स्पष्ट करते है कि किसी मीना सिंह एवं संजय सिंह के साथ मिलकर यह फर्जी दस्तावेज तैयार किये गये है। जो किसी विरोधी राजनीतिक दल के इशारे पर मेरी छबि धूमिल की जा रही है किन्तु वह भी संबंधितों पर मानहानि का दावा करेगे। इस अवसर पर नितिन मिश्रा, संजय चौरसिया, रजनी ठाकुर, रोहन पाठक, विजय बहादुर, लालचंद राय, बबलू भटट, वीरेन्द्र राजपूत, कमला निषाद, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, प्रदीप पटेल, शमीम कुरैशी, बसंत कुशवाहा, दृगपाल सींग, एमएम. राही, डी.पी. पटेल, मदन सुमन, मुकेश रोहितास, अजय जाटव, खिल्लू ठाकुर पार्षद, जीशान पठान, हेमराज, ए.के. चिश्ती सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!