प्रबुद्ध खिरखा मेला में हुआ भव्य सम्मान समारोह, हजारों की भीड़ उमड़ी
प्रबुद्ध खिरखा मेला में हुआ भव्य सम्मान समारोह, हजारों की भीड़ उमड़ी

।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ापुरा चौराहा पर 111वां प्रबुद्ध खिरखा मेला परम्परागत रूप से हर्षाेल्लास के साथ आयोजित हुआ। संत शिरोमणि रविदास बुद्ध विहार बड़ापुरा समिति द्वारा आयोजित इस मेले में जिले भर से हजारों की संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे। कार्यक्रम संयोजक मोहनीश राव ने बताया कि दीप उत्सव प्रबुद्ध खिरखा मेला में रिटायर कर्मचारियों एवं दिवाली गाने वाली टीमों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अजय टंडन, श्याम शिवहरे, रामेश्वर चौधरी, ब्रजेन्द्र अहिरवार, प्रताप रोहित, प्रमोद विश्वकर्मा ने रिटायर कर्मचारियों एवं दिवाली गाने वाली टीमों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि प्रबुद्ध खिरखा मेला हमारी परम्परा, संस्कृति और भाईचारे का प्रतीक है। इस परम्परा को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में समिति सदस्य नीलेश आदर्श, संतोष, सुनील, अजय, बृजेश, राजेश, जीतेन्द्र, देबू, नेहाल, अन्नू, अभय, लखन, पुष्पेंद्र, रविंद, दीपू, नवीन, चन्दन सहित समस्त समिति सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। अंत में कार्यक्रम संयोजक मोहनीश राव ने सभी अतिथियों, सम्मानित जनों एवं मेले में पधारे समस्त नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

