Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा हिंडोरिया नगर स्थित विभिन्न किराना दुकानों,मिठाई दुकानों एवं मिनरल वाटर प्लांट का किया गया औचक निरीक्षण मौके पर टॉप ब्रांड दूध पाउडर, खोवा पेड़ा एवं श्री गंगा प्रसाद नीर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के लिए गए नमूनें, नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु भेजा गया राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर होगी वैधानिक कार्यवाही, खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर का किया गया आयोजन

  कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा हिंडोरिया नगर में विभिन्न किराना दुकानोंमिठाई दुकानों एवं पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर प्लांट का औचक निरीक्षण किया गया। हिंडोरिया में मेन मार्केट स्थित सचिन किराना, अग्रवाल स्वीट्स एवं श्री गंगा जल मिनरल वाटर प्लांट का निरीक्षण किया गया। मौके पर सचिन किराना से टॉप ब्रांड दूध पाउडर, अग्रवाल स्वीट्स से खोवा पेड़ा एवं श्री गंगा जल मिनरल वाटर प्लांट से श्री गंगा प्रसाद नीर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। श्री गंगाजल मिनरल वाटर प्लांट का निरीक्षण करके टी.डी.एस. मीटर की सहायता से आर ओ वाटर एवं पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की ऑन द स्पॉट गुणवत्ता जांच की गई। पानी पाउच निर्माता को परिसर में खाद्य सुरक्षा से संबंधित सभी प्रावधानों एवं मानकों का परिपालन करने के मौके पर निर्देश दिए गए। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य व्यापारियों की सहायता हेतु खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 15 खाद्य व्यापारियों द्वारा फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन बनवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन किए गए।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!