Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

डीपीआईआईटी के तत्वावधान में तेजस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

डीपीआईआईटी के तत्वावधान में तेजस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं एवं उपस्थित उद्यमियों को स्टार्टअप, एमएसएमई, शासकीय योजनाओं तथा ऑनलाइन बाजार व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

             कार्यक्रम की शुरुआत में डीपी आईआईटी के प्रतिनिधि गर्वित दुबे द्वारा स्टार्टअप के संबंध में जानकारी दी गई, कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश शासन एवं केंद्र सरकार द्वारा अनेक नीतियां एवं योजनाएं लागू की जा रही हैं। इन योजनाओं का प्रभाव अब धरातल पर दिखाई देने लगा है तथा युवा इनका लाभ लेकर स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

               जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेंद्र कटारे ने कहा कि दमोह जिले में उद्योगों की स्थापना के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है। उपलब्ध संसाधनों का उचित दोहन कर तथा मध्यप्रदेश शासन एवं केंद्र सरकार द्वारा उद्योगों को प्रोत्साहन देने हेतु संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर युवा उद्यमी एमएसएमई क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।

            एमपी स्टार्टअप सेंटर के कार्यक्रम में  मुस्तफा हुसैन द्वारा एमपी में संचालित स्टार्टअप से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुस्तफा हुसैन द्वारा स्टार्टअप से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं मुज्जमिल कुरैशी ने जेम पोर्टल के माध्यम से शासकीय खरीदी एवं विपणन की प्रक्रिया की जानकारी उपस्थित प्रतिभागियों को प्रदान की।

               इस अवसर पर एलडीएम द्वारा बैंकों के माध्यम से उपलब्ध मुद्रा ऋण योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। उद्यानिकी विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक बी.एल. अहिरवार ने उपस्थित उद्यमियों से उद्यम क्रांति योजना से जुड़कर एमएसएमई उद्योग स्थापित करने का आह्वान किया।

              कार्यक्रम के अंत में सहायक प्रबंधक निलेश साहू द्वारा अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सेमिनार का संयोजन जिला समन्वयक, सेडमैप पी.एन. तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आशीष श्रीवास्तव, अनुराधा रजक, काशिश चौबेकुमारी पूजा विश्वकर्माकुमारी किरण एवं कुमारी सुमन विश्वकर्मा का सहयोग रहा।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!