Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत निवाई माफी के प्राचीन तालाब में हुआ श्रमदान एवं सफाई अभियान ग्रामवासियों ने जल संरक्षण का लिया संकल्प, जनभागीदारी से चला स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम

  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा पूरे प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत पुराने जल स्त्रोतो जैसे तालाब, कुआं, बावली, नदी आदि स्थानों पर सफाई, श्रमदान, जल मंदिर/जल सेवा समागम जैसे कार्यक्रम जिले की प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्थाओ के माध्यम से आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में 11 मई को सुबह 09 बजे से ग्राम निवाई माफी, सेक्टर हिनोता कलां विकास खण्ड हटा अन्तर्गत नवांकुर संस्था संत नामदेव शिक्षा समिति हटा द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति निवाई माफी के सहयोग से ग्राम प्राचीनतम तालाब में  सामूहिक रूप से श्रमदान कर सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

             श्रमदान एवं सफाई कार्यक्रम में उपस्थित मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकास खण्ड हटा की समन्वयक पुष्पा सिंह ने बताया का यह जल गंगा संवर्धन अभियान 0226 का कार्यक्रम सम्पूर्ण जिले में जिला मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा जन भागीदारी से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने सभी उपस्थित ग्राम वासियों को जल स्रोतो की साफ सफाई कर जल का सरंक्षण करने हेतु प्रेरित किया। जिससे आने वाले समय में हमारी आने वाली पीढ़ी को जल संकट का सामना न करना पड़े। श्रमदान स्वच्छता कार्यक्रम उपरांत संस्था संत नामदेव शिक्षा समिति हटा के सुरेश कुमार नामदेव द्वारा जल संरक्षण संवर्धन हेतु संकल्प/ शपथ कार्यक्रम आयोजित कर सभी उपस्थित ग्राम वासियों को जल व समुचित उपयोग करने एवं पानी संचय करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर परामर्शदाता शिवानी लखेरा, समाजसेवी कृष्ण कान्त लखेरा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति निवाई माफी के सचिव धर्मेन्द्र रावत, सदस्य दुर्गेश पटेल, रामस्वरूप ज्योतिषी, प्रतिज्ञा विश्वकर्मा, शिखा विश्वकर्मा एवं ग्राम के महिला पुरूष एवं बच्चों की उपस्थिति रही। पानी सरंक्षण संबंधी नारे लगाते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!