Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

स्वास्थ्य कर्मचारियों को जून माह का वेतन यथाशीघ्र मिलेगा

दमोह। जिले के विभिन्न ब्लाकों में काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों को जून माह का वेतन सार्थक ऐप पर चेक आउट न करने के कारण कलेक्टर द्वारा रोक दिया गया था जिसके कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था म.प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बीएम दुबे ने बताया कि जून माह के वेतन के आहरण एवं सार्थक ऐप के संबंध में संघ द्वारा ज्ञापन भी दिए गए थे। इस विषय पर कलेक्टर से चर्चा हुई जिसमें बीएम दुबे द्वारा कलेक्टर को कर्मचारियों की फील्ड में खराब नेटवर्क एवं अन्य समस्याओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, कलेक्टर ने जून माह में सार्थक ऐप पर चेक आउट की छूट देते हुए वेतन का आहरण होने पर सहमति व्यक्ति की लेकिन उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब हर स्वास्थ्य कर्मचारी को सार्थक ऐप पर चेक आउट करना अनिवार्य है अन्यथा वेतन का आहरण नहीं होगा साथ ही सभी कर्मचारी पूर्ण ईमानदारी से जनता को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!