Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफ.एस.एस. ए.आई) के थर्ड पार्टी ऑडिट के तहत दमोह शहर के हाई रिस्क खाद्य प्रतिष्ठान मिठाई, नमकीन निर्माण यूनिट,रेस्टोरेंट एवं जिला चिकित्सालय रसोईघर का किया गया फूड सेफ्टी ऑडिट, एफ.एस.एस.ए.आई. से निर्धारित ऑडिटर द्वारा किया गया फ़ूड सेफ्टी ऑडिट,ऑडिट में पास होने पर खाद्य प्रतिष्ठानों को एफ.एस.एस.ए.आई से मिलेगा स्टार रेटिंग प्रमाण पत्र

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफ.एस. एस.ए.आई.) के थर्ड पार्टी ऑडिट का मुख्य उद्देश्य भारत में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री का निर्माण, भंडारण एवं विक्रय सुनिश्चित करना है। थर्ड पार्टी ऑडिट के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विभिन्न प्रावधानों का पालन करना आवश्यक होता है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दमोह जिले के चयनित खाद्य प्रतिष्ठानों का थर्ड पार्टी ऑडिट के तहत दमोह के मारुताल इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मनसुख फूड प्रोडक्ट्स गुजरात स्वीट्स, मांगज वार्ड नंबर 4, इटोरिया बगीचा स्थित प्रिंस फूड इंडस्ट्रीज, स्टेशन रोड स्थित ब्रजवासी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, टंडन बगीचा स्थित नर्मदा धारा रेस्टोरेंट एवं जिला चिकित्सालय स्थित रसोईघर का फूड सेफ्टी ऑडिट किया गया। एफ.एस.एस.ए.आई. से निर्धारित ऑडिटर हर्षवर्धन ताम्रकार एवं अंकित दुबे द्वारा इन खाद्य प्रतिष्ठानों का फूड सेफ्टी ऑडिट किया गया।

            ऑडिट में खाद्य प्रतिष्ठानों में वेंटिलेशन,तैयार भोजन/खाद्य सामग्री की टेस्ट रिपोर्ट, वाटर टेस्ट रिपोर्ट,उचित प्रकाश व्यवस्था, समुचित फ़ूड सर्विसिंग, कच्चे खाद्य पदार्थों का निरीक्षण, खाद्य तेल का समुचित उपयोग, पेस्ट कंट्रोल ,एनुअल मेडिकल एग्जामिनेशन एवं फोस्टैक ट्रेनिंग रिकॉर्ड सहित विभिन्न खाद्य सुरक्षा मानकों पर ऑडिट किया गया। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग डी.ओ राकेश अहिरवाल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया द्वारा ऑडिट प्रक्रिया में मार्गदर्शन एवं सहयोग से एफ.एस.एस.ए.आई द्वारा निर्धारित ऑडिटर द्वारा इन खाद्य प्रतिष्ठानों में थर्ड पार्टी फूड सेफ्टी ऑडिट प्रक्रिया संपन्न की गई।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!