Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, जल गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो- कलेक्टर श्री यादव कलेक्टर श्री यादव ने फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण कर नल-जल की गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश नगरपालिका सीएमओ को कारण बताओ नोटिस के निर्देश

पथरिया के नगरपालिका फिल्टर प्लांट से नगरवासियों को उपलब्ध कराए जा रहे नल-जल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रॉ वाटर, एलम, क्लैरीफ्लॉक्युलेटर, सेडिमेंटेशन, फिल्ट्रेशन एवं स्टोरेज सहित जल शोधन की पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया।

            निरीक्षण के दौरान फिल्टर किए गए पानी में कीड़े एवं कबूतर के पंख पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और नगरपालिका अधिकारी को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जल परीक्षण किट एवं टीडीएस मीटर से जल परीक्षण अपेक्षित स्तर पर नहीं पाए जाने पर नियमित लैब टेस्टिंग की व्यवस्था विकसित करने को कहा।

            कलेक्टर श्री यादव ने पानी को अशुद्धियों से बचाने के लिए आवश्यक स्थानों पर लाइट हटाने एवं नेट-जाली लगाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, इसलिए जल गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान पथरिया नगर पालिका अध्यक्ष सुंदरलाल विश्वकर्मा एवं एसडीएम निकेत चौरसिया विशेष रूप से मौजूद रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!