Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

क्षेत्र के विकास के लिए आगामी 30 वर्षों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं- राज्यमंत्री श्री पटेल बोतराई स्कूल में हायर सेकेंडरी कक्षाएं शुरू कराने की तैयारी, विकास कार्यों को मिल रही गति माइसेम सीमेंट के सहयोग से बने तीन कक्षों का हुआ लोकार्पण तीन और कक्ष बनाने पर सहमति

 माइसेम सीमेंट ने स्कूल में तीन कमरे बनाकर देने का वादा किया था, जिसे पूरा कर दिया गया है। अब कंपनी ने तीन और कमरे बनाने का वादा किया है, इस आशय की बात प्रदेश के आनंद विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने माध्यमिक शाला बोतराई में माइसेम सीमेंट के सहयोग से बने तीन कक्षों के लोकार्पण के दौरान कही।

            राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग से बोतराई विद्यालय को हायर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा देने के संबंध में चर्चा की गई थी। विभाग द्वारा पर्याप्त कक्ष उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई गई। इसके बाद माइसेम सीमेंट के अधिकारियों से चर्चा कर तीन अतिरिक्त कमरे बनाने का अनुरोध किया गया, जिस पर उन्होंने तत्काल सहमति प्रदान की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सूची जारी होते ही बोतराई में हायर सेकेंडरी स्कूल प्रारंभ हो जाएगा।

            उन्होंने कहा माइसेम सीमेंट द्वारा क्षेत्र के विकास में निरंतर सहभागिता की जा रही है, जिसके लिए कंपनी बधाई की पात्र है। स्कूल प्रशासन द्वारा शेड निर्माण की मांग भी रखी गई है। इसके लिए भी हरसंभव प्रयास कर शेड की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा।

पथरिया को मिली 30 बिस्तरीय अस्पताल की प्रशासकीय स्वीकृति

            श्री पटेल ने कहा 13 अगस्त को पथरिया को 30 बिस्तरीय अस्पताल की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा पथरिया में लगभग 50 एकड़ भूमि पर नई कृषि मंडी स्थापित करने के लिए कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना से अनुरोध किया गया है। कृषि मंत्री ने आश्वस्त किया है कि भूमि की स्वीकृति होते ही नई मंडी की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

            उन्होंने कहा क्षेत्र के विकास के लिए आगामी 30 वर्षों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं। भविष्य में वर्तमान मंडी की भूमि का उपयोग स्टेडियम सहित अन्य विकास कार्यों के लिए किया जा सकेगा। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य विकास की गति को और तेज करना तथा पथरिया विधानसभा क्षेत्र का समग्र एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!