Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

आकांक्षी जिला कार्यक्रम में जिले की बड़ी उपलब्धि, 3 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि स्वीकृत- कलेक्टर श्री कोचर 30 अप्रैल 2026 तक भेजा जाएगा परियोजना प्रस्ताव

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा दमोह जिले को 3 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

कलेक्टर श्री कोचर ने बताया कि इस संबंध में भारत सरकार, नीति आयोग एवं राज्य नीति आयोग से आधिकारिक पत्र प्राप्त हो चुका है। पत्र में निर्देशित किया गया है कि इस राशि के उपयोग हेतु जिले द्वारा विस्तृत परियोजना प्रस्ताव तैयार कर 30 अप्रैल 2026 तक प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रभारी सचिव के मार्गदर्शन में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से परामर्श कर शीघ्र ही प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा, ताकि इस राशि का प्रभावी उपयोग जिले के विकास कार्यों में किया जा सके।

कलेक्टर श्री कोचर ने इस उपलब्धि को जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए सभी को बधाई एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी की मेहनत और समर्पण के कारण ही यह सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन का प्रयास रहेगा कि वर्ष 2026 में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले के लिए और अधिक संसाधन प्राप्त किए जाएं, जिससे विकास कार्यों को नई गति मिल सके।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!