
दमोह। मड़ियादो थाना क्षेत्र के ग्राम मलवारा में हुई घटना के बाद समाजवादी पार्टी के युवा नेता योगेंद्र कुशवाहा पीड़ित तेजी लाल कुशवाहा के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने घटना की जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि दबंगों ने उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। योगेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रशासन बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष मोहन कुशवाहा, दुर्गेश कुशवाहा, बबलू पटेल, जितेंद्र चैहान, डॉ. जमना, सतीश कुशवाहा, बाबू पटेल, वीरेंद्र कुशवाहा तथा सम्राट अशोक क्रांति सेना और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।




