
दमोह। सामान्य प्रशासन विभाग की निर्देशों के तहत सभी विभागो में सभी संवर्ग की अधिकारी /कर्मचारियों पदोन्नति किये जाने के निर्देश दिये गये है,। जिसके तहत दमोह जिला अंतर्गत लिपिक संवर्ग से राजस्व विभाग, उद्योग विभाग, वन विभाग, आबकारी विभाग में लिपिको की पदोन्नति का कार्य सम्पन्न किया जा चुका है। किन्तु संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग सागर द्वारा उक्त निर्देशों का पालन सुनिश्चित नही किये जाने से दमोह जिले के कर्मचारियों / लिपिक पदोन्नति से वंचित हो रहे है, जो सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश के विपरीत कार्य किया जा रहा है, पदोन्नति नही होने से शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है, इसलिए इसके निराकरण हेतु कलेक्टर दमोह को आज दिनांक 24 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे ज्ञापन सौंपा जाना है। उक्त ज्ञापन कार्यक्रम सभी शिक्षा विभाग के लिपिको एव अन्य सभी कर्मचारियों शामिल होने की अपील म.प्र. लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार बडकुल ने की है।


