Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

रामनवमी पर राज्यमंत्री श्री पटेल ने किए कई विकास कार्यों के भूमिपूजन, सांदीपनि स्कूल खुलेगा मगरोन में दी जानकारी सगरोन, मगरोन, बरोदा और हिनौती में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

ग्राम सगरोन एवं ग्राम मगरोन में सामुदायिक भवनों के भूमिपूजन के साथ-साथ प्रभु श्री वनवासी राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन में भी सहभागिता की। इसके अतिरिक्त ग्राम बरोदा एवं ग्राम हिनौती में सामुदायिक भवन एवं पुलिया निर्माण कार्यों का भी विधिवत भूमिपूजन किया गया। ये सभी विकास कार्य क्षेत्र की जनता के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करेंगे। इस आशय के विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने रामनवमी के पावन अवसर पर विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान व्यक्त किये।

इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री पटेल ने क्षेत्र में सांदीपनि स्कूल ग्राम मगरोन में प्रारंभ होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस स्कूल के लिए पूर्व में भूमि चिन्हांकन के निर्देश दिए जा चुके हैं। सांदीपनि स्कूल लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होता है, जिसमें विद्यार्थियों के लिए बस परिवहन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा बटियागढ़ में 14 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से आईटीआई भवन निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका टेंडर शीघ्र जारी कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसी प्रकार पथरिया में भी 14 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से आईटीआई भवन के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई है।

उन्होंने सांदीपनि स्कूल की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसे “संदीपनि” के नाम से भी जाना जाता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जयिनी में संदीपनी गुरु से शिक्षा प्राप्त की थी, इसी कारण प्रदेश में यह योजना संदीपनि के नाम से प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि यहां भी बनने वाला स्कूल इसी नाम से जाना जाएगा।

राज्यमंत्री लखन पटेल ने रामनवमी के पावन अवसर पर कलेही माता मंदिर पहुंचकर दर्शन, पूजन अर्चन कर क्षेत्र और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रमों में भाग लिया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!