Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

जिले में मलेरिया रथ के माध्यम से जागरूकता अभियान संचालित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में ग्रामीण एवं शहरी  क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार            

जिले में “मलेरिया निरोधक माह जून” के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार अठ्या के निर्देशन में मलेरिया विभाग द्वारा जिले के विभिन्न मलेरिया प्रभावित ग्रामों एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत मलेरिया प्रचार रथ के माध्यम से माईक द्वारा लोगों को मलेरिया एवं डेंगू से बचाव संबंधी जानकारी दी जा रही है।

पथरिया ब्लॉक के ग्रामों में किया गया प्रचार-प्रसार

08 जून  को पथरिया ब्लॉक के पथरिया शहरी क्षेत्र सहित खोजाखेड़ी, सदगुवां, बांसाकलां, किनदरहो, बिलानी, जेरठ, किशुनगंज एवं नरसिंगढ़ आदि ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया रथ द्वारा भ्रमण कर नागरिकों को मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

तेन्दूखेड़ा ब्लॉक में भी चला जागरूकता अभियान

            इसी क्रम में 09 जून को तेन्दूखेड़ा ब्लॉक के शहरी क्षेत्र तेन्दूखेड़ा सहित माडनखेड़ा, पतलोनी, हरई, तेजगढ़, हिनौती, हरदुआ हाथीघाट, पुरा, बैरागढ़, झलौन, धनेटा, ससनाकलां, सर्रा, तारादेही, समनापुर, धनगौर, बम्होरी, पिडरई एवं सांगा आदि ग्रामों में मलेरिया रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।

मलेरिया से बचाव हेतु दी गई महत्वपूर्ण समझाइश

            अभियान के दौरान आमजन को मलेरिया के लक्षण एवं बचाव संबंधी पंपलेट वितरित किए गए तथा मच्छरों से बचाव एवं साफ-सफाई बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। लोगों को सलाह दी गई कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें तथा जमा पानी में सप्ताह में एक बार मिट्टी का तेल या जला हुआ इंजन ऑयल डालें ताकि पानी की सतह पर परत बन सके और मच्छरों का प्रजनन रोका जा सके। साथ ही बर्तनों में संग्रहित पानी को नियमित रूप से बदलने एवं सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने की अपील की गई।

निरंतर जारी रहेगा मलेरिया जागरूकता अभियान

            जिला मलेरिया अधिकारी यामिनी सिलारपुरिया ने बताया कि मलेरिया रथ लगातार जिले के मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर जनसामान्य को मलेरिया एवं मच्छरों से बचाव की जानकारी प्रदान कर रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आगामी समय में मलेरिया एवं डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित करना है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!