Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

सम्राट अशोक क्रांति सेना द्वारा सतरिया और हिंडोरिया में श्सामाजिक जागृति जन चौपालश् आयोजित, सैकड़ों युवाओं ने ली सदस्यता राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में सामाजिक न्याय और हक-हिस्सेदारी की उठी आवाज

दमोह। सम्राट अशोक क्रांति सेना दमोह के तत्वाधान में रविवार, 28 जून को हटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सतरिया (शिव मंदिर प्रांगण) एवं नगर परिषद हिंडोरिया (शनि मंदिर प्रांगण) में श्सामाजिक जागृति जन चौपालश् का भव्य आयोजन किया गया। इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य समाज में जागृति लाना और सम्राट अशोक क्रांति सेना के संगठन का विस्तार करना था। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री योगेंद्र कुशवाहा जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सम्राट अशोक क्रांति सेना एवं नेता, समाजवादी पार्टी) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। सामाजिक न्याय और हक-हिस्सेदारी पर रहा जोर जन चौपाल के दौरान सामाजिक न्याय, शासन-सत्ता में समाज की सक्रिय भागीदारी और हक-हिस्सेदारी जैसे गंभीर विषयों पर पुरजोर तरीके से बात रखी गई। संगठन की विचारधारा और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के विचारों से प्रभावित होकर कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों युवाओं ने सम्राट अशोक क्रांति सेना की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की और समाज हित में कार्य करने का संकल्प लियज्ञं जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्राट अशोक क्रांति सेना के दमोह जिला अध्यक्ष श्री मोहन कुशवाहा जी ने की। इस अवसर पर संगठन के प्रमुख सदस्य ओमकार कुशवाहा, मेघराज कुशवाहा, रतन कुशवाहा, आसाराम कुशवाहा, होशियार कुशवाहा, बाबू कुशवाहा एवं मीडिया प्रभारी गोविंद जी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु, युवा और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!