Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ भाजपा भारत को विश्व पटल पर सशक्त बनाने के लिए संकल्पित – श्याम शिवहरे जिलाध्यक्ष भाजपा

धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, दमोह में हर बूथ पर लहराया भगवा

जिलाध्यक्ष सहित राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह, सांसद राहुल सिंह, विधायक जयंत मलैया बने भव्य आयोजन के साक्षी
जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में भव्य आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

दमोह – भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस जिले भर में उत्साह, उमंग और गौरव के साथ जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों एवं प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण कर मनाया गया।
जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत मलैया, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पटेल सहित व पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा का ध्वज फहराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा आधारित राष्ट्र निर्माण का अभियान है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ कार्य करने वाले लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बना है। 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भाजपा ने संघर्ष, समर्पण और सेवा के बल पर लंबा सफर तय किया है। अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे दिग्गज नेताओं के मार्गदर्शन से लेकर आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तक संगठन निरंतर सशक्त हुआ है। भाजपा की नीतियां गरीब, किसान, युवा और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित हैं। अंत्योदय की भावना के साथ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही भाजपा का मुख्य उद्देश्य है।
राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसकी विचारधारा भारतीय जनसंघ से विकसित हुई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलते हुए भाजपा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि हर कार्यकर्ता का संकल्प है। इसके लिए संगठन को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है।
सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई है। आज भारत आर्थिक, सामरिक और सांस्कृतिक दृष्टि से मजबूत राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे गरीब कल्याण, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाई है। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है, जो बिना किसी स्वार्थ के समाज सेवा में जुटा रहता है। मैं कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
विधायक जयंत मलैया ने कहा कि स्थापना दिवस प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए आत्ममंथन और संकल्प का दिन है। भाजपा का संगठन मजबूत इसलिए है क्योंकि इसकी नींव समर्पित और अनुभवी कार्यकर्ताओं पर टिकी हुई है। पार्टी के प्रारंभिक दौर में कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन को आगे बढ़ाया और आज उसी मेहनत का परिणाम है कि भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनी है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए कहा कि ये कार्यकर्ता संगठन के मार्गदर्शक हैं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता निर्गुण खरें, कमलेश सिघंई, रवि अमुलानी, अनिल मिश्रा, आलोक गोस्वामी, अखिलेश हजारी, राकेश नायक, सहित सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया तथा राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी देखा गया।
जिला महामंत्री महेश पटेल ने बताया कि जिले के सभी बूथ केंद्रों पर कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फहराकर और महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर स्थापना दिवस मनाया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, राघवेंद्र सिंह परिहार, संजय यादव, मनीष तिवारी, जिला मंत्री कपिल शुक्ला, भरत यादव, श्रीमती श्यामा उरैती,जिला मीडिया प्रभारी एवं युवा मोर्चाध्यक्ष प्रिंस जैन ,जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल,  सह कोषाध्यक्ष श्रीमती कुसुम खरे, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल,  सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया,  अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष गणेश जाटव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल, दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई, आईटी सेल जिला संयोजक रिंकू गोस्वामी, सोशल मीडिया जिला संयोजक संदीप शर्मा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी गण, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि गण एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे पूरे जिले में उत्सव का माहौल बना रहा।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!