बदलते दौर का मध्यप्रदेश दमोह जिले की विकास गाथा का मुख्य समारोह में हुआ वितरण
बदलते दौर का मध्यप्रदेश दमोह जिले की विकास गाथा का मुख्य समारोह में हुआ वितरण

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार की गई, विकास पुस्तिका बदलते दौर का मध्यप्रदेश ”दमोह जिले की विकास गाथा” राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत मलैया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि सहित सभी अतिथियो, गणमान्य नागरिको, सम्मानीय मीडियाजन और आमजनो दी गई।
आप देश की भावी पीढ़ी हैं – कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव
केंद्रीय विद्यालय में कलेक्टर श्री यादव ने किया ध्वजारोहण
केंद्रीय विद्यालय दमोह में देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव ने केंद्रीय विद्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किये। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य धर्मेन्द्र सिंह सहित केंद्रीय विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
कलेक्टर श्री यादव ने विद्यालय के समस्त टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ, विद्यार्थियों के पालक, अभिभावक और विद्यार्थियों को देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये कहा ये देश आप सभी का रास्ता देख रहा है, आप देश की भावी पीढ़ी है, देशभक्ति और जन सेवा के संकल्प से आप अपने जीवन को रचा बसा लें। यहाँ पर आप ज्ञान अर्जन के लिए आए हैं। खूब अच्छी पढ़ाई करें, खूब खेलें, खूब रचनात्मक कार्य करें और अपने परिवार का, अपने समाज का, अपने प्रदेश का, अपने देश का और पूरे विश्व का नाम रोशन करें यही मेरी शुभकामनाएं है।
कलेक्टर ने ध्वजारोहण किया
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आज कलेक्टर बंगला पर कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी, एसडीएम सौरभ गंधर्व, डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर रानी अहिरवार, तहसीलदार रॉबिन जैन, पी.आर.ओ. वाय.ए. कुरैशी, स्टेनो पराग साहू, नाजिर संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कलेक्टर कार्यालय भवन में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस पर
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने ध्वजारोहण किया
देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर आज कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर प्रताप नारायण ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी सहित प्रशासनिक और जिलाधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
राज्यमंत्री श्री लोधी भोज में हुए शामिल


प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने लक्ष्मण कुटी में पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल में आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल हुये। इस मौके पर सांसद राहुल सिंह, पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, सहित जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


