Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

स्किल्स कॉम्पिटिशन के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 22 सितंबर तक बढ़ी

स्किल्स कॉम्पिटिशन के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 22 सितंबर तक बढ़ी

  कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) द्वारा आयोजित इंडिया स्किल्स कॉम्पिटिशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। युवाओं के उत्साह और अनुरोध को देखते हुए पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 15 सितंबर से बढ़ाकर 22 सितंबर 2026 कर दी गई है।

            इच्छुक अभ्यर्थी अब 22 सितंबर तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीयन पूरा कर सकते हैं। प्रतियोगिता युवाओं को अपने कौशल का प्रदर्शन करने तथा आगे चलकर World Skills Competition जैसे वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान करती है। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन पंजीयन के लिए Skill India Digital Hub (SIDH) के आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

—000—

बंधुआ मजदूरी की सूचना इन माध्यमों से दें, नियोजक के विरुद्ध होगी कार्रवाई

दमोह : 16 सितम्बर 2026

            जिले में अथवा जिले के मजदूर यदि अन्य राज्यों में किसी भी नियोजन अथवा कार्य में बंधक श्रमिक के रूप में पाए जाते हैं, तो इसकी शिकायत अथवा सूचना संबंधित माध्यमों से दी जा सकती है। बंधुआ मजदूरी से संबंधित सूचना के लिए सीएम हेल्पलाइन 181, संबंधित पुलिस थाना, जनसाहस हेल्पलाइन 180012011211, संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय अथवा श्रम विभाग दमोह से संपर्क किया जा सकता है।

            श्रम पदाधिकारी ने बताया कि शिकायत अथवा सूचना प्राप्त होने पर संबंधित नियोजक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!