Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

आज राज्यमंत्री श्री लोधी का तेंदूखेड़ा क्षेत्र दौरा, दो ग्रामों में करेंगे भूमि पूजन डुकरसता एवं खमरिया कला में सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों की करेंगे शुरुआत

प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी 01 अप्रैल (बुधवार) को तेंदूखेड़ा जनपद क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री श्री लोधी दो ग्रामों में सामुदायिक भवनों के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राज्यमंत्री श्री लोधी दोपहर 3:30 बजे अपने निज निवास नोहटा से ग्राम डुकरसता, ग्राम पंचायत बगदरी जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम 4:15 बजे डुकरसता पहुंचकर सामुदायिक भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात् वे शाम 05 बजे डुकरसता से ग्राम खमरिया कला जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा के लिए रवाना होंगे। यहां शाम 5:20 बजे सामुदायिक भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रमों के उपरांत राज्यमंत्री श्री लोधी शाम 06 बजे खमरिया कला से नोहटा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 07 बजे अपने निज निवास पहुंचेंगे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!