Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

मृत पशुओं के मालिक को अधीक्षण अभियंता द्वारा 60 हजार मुआवजा राशि का आदेश प्रदान किया गया

 मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेडवृत्त दमोह द्वारा विद्युत दुर्घटना से प्रभावित उपभोक्ताओं एवं नागरिकों को नियमानुसार त्वरित राहत प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में  20 जून 2026 को दमोह जिले के अंतर्गत ग्राम नौवापटी माल में हुई विद्युत दुर्घटना में चिंतामन यादव पिता नत्थू यादव की दो भैंसों की मृत्यु हो गई थी।

          घटना के संबंध में संबंधित वितरण केन्द्र एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक जांच एवं कार्यवाही पूर्ण कर प्रकरण वृत्त कार्यालय दमोह को प्रस्तुत किया गया। प्रकरण प्राप्त होने के उपरांत कंपनी के प्रचलित नियमों एवं परिपत्रों में निहित प्रावधानों के अनुसार परीक्षण किया गया। परीक्षण उपरांत अधीक्षण अभियंताम.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि.वृत्त दमोह द्वारा मानवीय एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए मृत पशुओं के स्वामी चिंतामन यादवनिवासी ग्राम नौवापटी माल को. 60 हजार रूपये की मुआवजा राशि स्वीकृत की गई।

          वृत्त कार्यालय दमोह में अधीक्षण अभियंता द्वारा श्री यादव को मुआवजा राशि स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रभावित पशुपालक को कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई राहत की जानकारी भी दी गई।

          मुआवजा राशि स्वीकृति आदेश प्राप्त होने पर यादव ने कंपनी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग द्वारा समयबद्ध एवं नियमानुसार कार्यवाही कर उन्हें राहत प्रदान की गई है। उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के सहयोग एवं संवेदनशीलता की सराहना की।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!