दमोह जिले में एकमात्र – क्लॉथ वाइब्स लॉन्ड्री एंड ड्राई क्लीनिंग सेंटर का भव्य शुभारंभ
दमोह जिले में एकमात्र - क्लॉथ वाइब्स लॉन्ड्री एंड ड्राई क्लीनिंग सेंटर का भव्य शुभारंभ


दमोह / स्वरोजगार की दिशा में दमोह के युवा निरंतर नए प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में युवा इंजीनियर राहुल जैन ने स्टार्टअप इंडिया से प्रेरित होकर दमोह में क्लॉथ वाइब्स लॉन्ड्री एवं ड्राई क्लीनिंग सेंटर की शुरुआत की।
सेंटर का भव्य शुभारंभ सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत कुमार मलैया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार्टअप इंडिया के माध्यम से युवाओं को नए रोजगार और व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रेरित किया है। इसी भावना के अनुरूप आज इस नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ का अवसर मिला है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे छोटे-छोटे लघु उद्योग एवं व्यवसाय स्थापित कर न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बनें, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराएं।
विधायक जयंत कुमार मलैया ने कहा कि लॉन्ड्री एवं ड्राई क्लीनिंग का यह व्यवसाय दमोह के लिए उपयोगी है और इसकी लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उन्होंने राहुल जैन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं को इस प्रकार के स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आगे आना चाहिए।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि सही समय पर इस प्रकार के स्वरोजगार की स्थापना हुई है। ऐसे व्यवसायों की समाज में आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे छोटी-छोटी इकाइयों के रूप में अपने स्वरोजगार स्थापित करें और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएं।
कार्यक्रम के दौरान जटाशंकर धाम दमोह के महंत मोनू पाठक, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, युवा नेता कृष्णा पटेल, रविप्रिया दर्शन जैन, हेमंत अठ्या, रोहित जैन, समीर जैन, सुशील सिंह धायिया, नयन जैन सहित बड़ी संख्या में युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



