Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

कृषक कल्‍याण वर्ष 2026 अन्‍तर्गत बलराम कृषि महोत्‍सव आज प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल रूप से उदबोधन देंगे

राज्य शासन द्वारा 15 जुलाई से 13 नवम्‍बर 2026  तक सम्‍पूर्ण प्रदेश में बलराम कृषि महोत्‍सव का आयोजन जिला मुख्‍यालय पर किया जा रहा है। शासन के द्वारा नियत कार्यक्रमानुसार दमोह जिले में बलराम कृषि महोत्‍सव 15 सितम्‍बर 2026 को स्‍थानीय कृषि उपज मंडी समिति प्रागंण दमोह में प्रात: 11 बजे से किया जावेगा ।

        कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल रूप से उदबोधन देंगे एवं जिले के कृषकों से संवाद करेगें । कार्यक्रम में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी, आनंद विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटैल एवं दमोह सांसद राहुल सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया, विधायक हटा उमादेवी खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल, म.प्र.राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेन्द्र कटारे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, मनीष तंतुवाय, गोपाल पटैल, महाराज सिंह, श्रीराम पटैल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधि भी सम्मिलित होगें।

        कार्यक्रम में 10 प्रगतिशील कृषकों तथा 10 मेधावी छात्र (कक्षा 10 एवं12) का सम्‍मान किया जावेगा । कृषि एवं किसान कल्‍याण के उन्‍नत कृषि यंत्र, नवाचार, प्रदर्शनी जैविक एवं प्राकृतिक खेती का प्रचार-प्रसार, मृदा स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण्, स्‍वस्‍थ धरा, किसान उत्‍पादन संगठनों को आत्‍म निर्भर बनाना, कृषि उद्यमिता, प्रसंस्‍करण एवं मूल्‍य संबर्धन पर संवाद एवं कृषकों की कृषि से संबंधित समस्‍याओं का वैज्ञानिक निराकरण आदि शामिल है ।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!