मध्य प्रदेश
Trending

बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन सतर्क, दमोह में दो विशेष दल गठित, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम

बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन सतर्क, दमोह में दो विशेष दल गठित, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम

बाल विवाह कानूनी अपराध है। विवाह के समय लडके की आयु 21 वर्ष से कम व लडकी की आयु 18 वर्ष से कम होने पर ऐसा विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है। बाल विवाह कराने या उसमें किसी भी तरह से भागीदारी करने वाले जैसे कि वर-वधु के माता-पिता, धर्म गुरू, हलवाई केटर्स, बैण्ड वाले एवं समस्त सम्मिलित लोगों के विरूद्ध बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही की जायेगी, जिसके अंतर्गत 2 वर्ष के कारावास एवं 01 लाख रूपये के जुर्माने का प्रावधान है।

            जिले में देवउठनी ग्यारस 20 नवम्बर 2026 एवं आगामी विवाह मुहूतों में संभावित बाल विवाह की रोकथाम हेतु जिले में जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास जिला दमोह में दो दलों का गठन किया गया है एवं परियोजना स्तर पर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर संबंधित परिक्षेत्र सुपरवाईजर एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई गई है।

            बाल विवाह की कार्यवाही में संबंधित थानों के पुलिस बल का भी सहयोग लिया जायेगा। बाल विवाह की सूचना हेतु जिले में वन स्टॉप सेन्टर, मुख्य डाकघर के बाजू में, दमोह को बाल विवाह की रोकथाम हेतु कन्ट्रोल रूम (24×7) के रूप में स्थापित किया गया है, कन्ट्रोल रूम का नंबर 07812-358168 है एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी छगन सिंह बामनिया 8685104792, सहायक संचालक संजीव कुमार मिश्रा 7415769959, बाल संरक्षण अधिकारी अनंतराम कुर्मी 7000620974, परियोजना अधिकारी जबेरा रिंकल घनघोरिया 8817887644, परियोजना अधिकारी बटियागढ़ शिव राय 6260187867, परियोजना अधिकारी पथरिया राजकुमार लडिया 9425455899, परियोजना अधिकारी दमोह ग्रामीण कैलाश राय 9131613767, प्रभारी परियोजना अधिकारी तेन्दूखेडा राजू नामदेव 9993359224, परियोजना अधिकारी शहरी दमोह सुलेखा ठाकुर 8982822781, परियोजना अधिकारी हटा शिव राय 6260187867, परियोजना अधिकारी पटेरा रेखा राठिया 8103890508 पर संपर्क कर बाल विवाह की सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम, नम्बर एवं पता पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा।

            जिला कार्यक्रम अधिकारी ने प्रिंटिंग प्रेस, हलवाई केटर्स, धर्मगुरू, बैण्ड वाले, ट्रांसपोटर्स, शादीघर/मेरिज गार्डन वाले एवं अन्य सेवा प्रदाता तथा समाज के मुखियाजनों से अनुरोध किया है कि वर-वधु की उम्र संबंधी प्रमाण पत्र, प्राप्त कर परीक्षण के उपरांत ही विवाह में सेवाएं प्रदान करें।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!