मध्य प्रदेश
Trending

जिले के 08 लोक सेवा केंद्रों के लिए निजी ऑपरेटरों के चयन की  लॉटरी 18 नवंबर को कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-10 (व्यापार कक्ष) में दोपहर 3 बजे  होगी प्रक्रिया, निविदाकार रह सकेंगे उपस्थित

जिले के 08 लोक सेवा केंद्रों के लिए निजी ऑपरेटरों के चयन की  लॉटरी 18 नवंबर को कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-10 (व्यापार कक्ष) में दोपहर 3 बजे  होगी प्रक्रिया, निविदाकार रह सकेंगे उपस्थित

जिले के समस्त 08 लोक सेवा केंद्रों के संचालन एवं रखरखाव  के लिए पीपीपी मॉडल के तहत निजी ऑपरेटरों के चयन हेतु ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। इस प्रक्रिया के तहत निजी ऑपरेटरों के चयन के लिए 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को अपरान्ह 3 बजे लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

            जारी आदेशानुसार लॉटरी की प्रक्रिया कलेक्टर कार्यालय दमोह के भूतल पर स्थित कक्ष क्रमांक-10 (व्यापार कक्ष) में संपन्न होगी। इच्छुक निविदाकार निर्धारित तिथि एवं समय पर उक्त कक्ष में उपस्थित रहकर लॉटरी प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए किसी भी निविदाकार को पृथक से सूचना नहीं दी जाएगी।

            यह प्रक्रिया पूर्व में जारी निविदा 17 जुलाई 2026 के क्रम में की जा रही है। निविदाएं https://mptenders.gov.in पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित की गई थीं।

            मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण फुलपगारे ने बताया कि इस संबंध में सूचना दमोह जिला कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा करने के साथ ही जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://damoh.nic.in एवं https://mpedistrict.gov.in पर भी अपलोड की गयी है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!