देश, समाज और राष्ट्र की समस्याएँ को उचित प्लेटफार्म, उचित ढंग से उठाने का काम करते रहें- राज्यमंत्री श्री लोधी सांसद दमोह ने एक नए प्रकार के कार्यक्रम की शुरुआत की- पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डाँ. कुसमरिया सभी को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएँ – सांसद दमोह श्री लोधी सांसद कार्यालय में दीपावली मिलन समारोह में जनप्रतिनिधियों ने मीडियाजगत को दी शुभकामनाएं, सांसद राहुल सिंह लोधी की पहल को सराहा
देश, समाज और राष्ट्र की समस्याएँ को उचित प्लेटफार्म, उचित ढंग से उठाने का काम करते रहें- राज्यमंत्री श्री लोधी सांसद दमोह ने एक नए प्रकार के कार्यक्रम की शुरुआत की- पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डाँ. कुसमरिया सभी को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएँ - सांसद दमोह श्री लोधी सांसद कार्यालय में दीपावली मिलन समारोह में जनप्रतिनिधियों ने मीडियाजगत को दी शुभकामनाएं, सांसद राहुल सिंह लोधी की पहल को सराहा


प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा दीपावली मिलन समारोह में पधारे हुए सभी जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारिता एवं मीडिया जगत के सभी बंधुओं का सांसद जी की ओर से और हम सब लोगों की ओर से बहुत-बहुत स्वागत है, वंदन है, अभिनंदन है। आप सभी बंधुओं को मैं दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ देता हूँ। माता रानी की कृपा, लक्ष्मी मैया की कृपा आप सब पर बनी रहे और आप सब ऐसे ही पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर उन्नति करते रहें, निरंतर प्रगति करते रहें और देश, समाज और राष्ट्र की समस्याएँ को उचित प्लेटफार्म पर, उचित ढंग से उठाने का काम करते रहें। पुनः आप सभी पत्रकार बंधुओं को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ देता हूँ।
प्रदेश के राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डाँ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा सांसद दमोह राहुल सिंह जी ने यहां सबको बुलाकर और एक नए प्रकार के कार्यक्रम की शुरुआत की है, उसके लिए वो बधाई के पात्र हैं। मैं सभी लोगों का बहुत-बहुत अभिनंदन, वंदन करता हूँ और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएँ देता हूँ।
सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी ने कहा दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारिता एवं मीडिया जगत के सभी सम्मानीय साथी बण्डा से, बड़ामलहरा से और दमोह जिले की चारों विधानसभाओं से पत्रकार बंधु यहाँ आए हैं। मैं सभी को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ। उन्होंने कहा मेरा मानना है कि हर वर्ष दिवाली पर एक मिलन स्नेह भोज का कार्यक्रम होना चाहिए, और वह क्रम निरंतर चलते जा रहा है। मैं सभी पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद भी देना चाहता हूँ कि आप हमारे आग्रह पर आप लोग आ जाते हैं। इस दीपावली में माँ लक्ष्मी से, भगवान गणेश से मैं यही प्रार्थना करता हूँ कि सुख, शांति, समृद्धि, यश, वैभव- हे माँ लक्ष्मी, इस दिवाली जिसकी जो मनोकामना है वह आप पूर्ण करना। आप एक छोटे से बुलावे पर आए, बहुत-बहुत धन्यवाद।
दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने कहा इस शुभ अवसर पर मैं सभी को पुनः हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही राहुल भैया का विशेष रूप से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने इस आयोजन के माध्यम से सभी लोगों को एक छत के नीचे एकत्रित होने का अवसर प्रदान किया। ऐसे आयोजन आपसी मेल-मिलाप, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं।
हटा विधायक उमादेवी खटीक ने कहा जिले भर से पधारे पत्रकारिता के क्षेत्र में सभी आत्मीय जन, पार्टी के सभी पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता बंधुओं को दीपावली मिलन समारोह के अवसर पर आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ देती हूँ और माँ भगवती से प्रार्थना करती हूँ कि आप लोग पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ें, उन्नति करें और अपने जिले का विकास करते रहें। आज जो चौथे स्तंभ हमारे पत्रकार बंधु यहाँ पर विराजमान हैं, वास्तव में इनसे ही विकास होता है और इनके ही माध्यम से आज हमारा जिला आगे बढ़ रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा यह कार्यक्रम दमोह लोकसभा के सांसद राहुल सिंह लोधी जी के नेतृत्व में आप लोगों से बातचीत का भी एक माध्यम बन गया है। निश्चित रूप से साल भर में कभी जयंत भैया, कभी राहुल भैया, कभी धर्मेंद्र भैया, कभी लखन पटेल जी के माध्यम से ये जिले भर के पत्रकारों के बीच में जो कार्यक्रम चलते हैं, इसमें कोई बात रखना है तो वो पहुँचती है आप तक और आप लोगों से भी लोगों के फीडबैक मिलते हैं। उन्होंने कहा सांसद जी को बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूँ कि आपके माध्यम से हम सबको पत्रकार बंधुओं के बीच में पहुँचने का एक अवसर प्रदान किया।

