जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अपनी गरिमामय उपस्थिति देने का आग्रह- राज्यमंत्री श्री लोधी जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर महादेव घाट और इमलिया घाट में भगवान बिरसा मुंडा जी की दो प्रतिमाओं का 15 नवंबर को होगा अनावरण
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अपनी गरिमामय उपस्थिति देने का आग्रह- राज्यमंत्री श्री लोधी जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर महादेव घाट और इमलिया घाट में भगवान बिरसा मुंडा जी की दो प्रतिमाओं का 15 नवंबर को होगा अनावरण
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती का कार्यक्रम देश, प्रदेश और दमोह जिले में बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा।
` राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को पूरे देश में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है, विगत चार-पाँच वर्षों से लगातार भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में यह जनजातीय गौरव दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ हमारे जनजाति भाइयों का सम्मान करते हुए हम मनाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने मीडिया बंधुओं से कहा सबसे बड़ी प्रसन्नता की बात यह है कि दमोह जिले में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा जी की दो प्रतिमाओं का अनावरण होने जा रहा है। एक प्रतिमा रोंड़ के पास महादेव घाट में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा अनावरण होने जा रहा है। वह प्रतिमा सांसद जी के माध्यम से वहाँ लगवाई गई है। दूसरी प्रतिमा इमलिया घाट चौकी में दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया जी के नेतृत्व में प्रतिमा लगने जा रही है।
उन्होंने कहा जनजातीय गौरव दिवस में भगवान बिरसा मुंडा जी का सम्मान करते हुए दो प्रतिमाओं का अनावरण 15 नवंबर को सुबह 11 बजे से इमलिया घाट में एवं दोपहर 02 बजे से महादेव घाट में कार्यक्रम रहेगा।
श्री लोधी ने कहा दोनों कार्यक्रमों में वरिष्ठ सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते जी उपस्थित रहेंगे। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर जो प्रतिमाओं का अनावरण हो रहा है, उसमें शामिल होगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनजाति बंधुओं से भी आग्रह है कि बड़ी से बड़ी संख्या में पधार कर जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अपनी गरिमामय उपस्थिति देने का आग्रह हैं। उन्होने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की गरिमामय मौजूदगी में जबलपुर और धार में दो बड़े कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।

