Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध-प्रभारी मंत्री श्री परमार आयुर्वेद की तरफ बढ़ें, आयुर्वेद को अपने जीवन का आधार बनाए-राज्यमंत्री श्री लोधी दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ और लोगों को योग से जोड़ने के उद्देश्य से लगातार नए आयुष केंद्र खोले जा रहे-सांसद दमोह श्री लोधी ग्राम बनवार में 05 कार्यों का लोकार्पण एवं 03 कार्यों का भूमिपूजन सम्पन्न 617 लाख के कार्यो का लोकार्पण एवं 404 लाख के कार्यो का भूमिपूजन

 सरकार ने विकास के लिए अधोसंरचना के लिए राशि दी है। चाहे वह स्वास्थ्य, शिक्षा, चाहे अन्य क्षेत्र हो, इसी क्रम में बनवार में लोकार्पण और कुछ काम के भूमि पूजन किए हैं, जिनका भविष्य में लोकार्पण करेंगे। मध्यप्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं, इसलिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। चाहे एलोपैथी, आयुर्वेद हो, तेज गति के साथ अस्पताल और महाविद्यालय बढ़ा रहे हैं ताकि आने वाले समय में आमजनों की स्वास्थ्य की सब मिलकर हम चिंता कर सकें, यह विशेष प्रयास है। इस आशय की बात प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने ग्राम बनवार में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के दौरान कही।

            मंत्री श्री परमार ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में जो आमूलचूल परिवर्तन देश में चल रहा है, इसलिए शिक्षा के संस्थानों में भी अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर देना, अच्छी सुविधाएं देना ताकि गरीब के बेटों के मन में यह हीन भावना नहीं हो कि हम तो सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं जो सरकारी स्कूल बहुत अच्छी हालत में नहीं हैं। हम उनको सुधारने का क्रम जो हमने प्रारंभ किया है, उसको और निरंतर आगे बढ़ाएंगे। अच्छी कॉलेज की शिक्षा है, उसको हम आगे बढ़ाएंगे।”

            उन्होंने कहा “जो-जो विकास के काम सड़क, पुल, पुलिया, पानी, सिंचाई, पेयजल, स्कूल, कॉलेज, स्वास्थ्य, सभी प्रकार की जो काम चलते हैं, उनकी समीक्षा निरंतर चलती रहती है। प्रभारी मंत्री ने कहा मै समझता हूँ कि आगे भी यह क्रम चलता रहेगा ताकि जो काम थोड़ा-बहुत विलंब हो रहा है, वह हम समय पर पूरा कर सकें।”

            उन्होंने कहा “प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की सरकार ने फिर से आयुर्वेदिक औषधालय, आयुर्वेदिक कॉलेज स्थापित करने का क्रम तेज गति के साथ चलाया हैं। आजादी से लेकर तो 2023 तक मध्य प्रदेश में मात्र 7 आयुर्वेदिक कॉलेज थे, एक यूनानी था और एक होम्योपैथी था, यानी 9 आयुष के कॉलेज थे, इन मात्र दो सालों में 8 नए आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने का निर्णय किया हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा डॉक्टर बना सकें और भारतीय जो चिकित्सा पद्धति है हमारे देश की, प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति है, ग्रामीण भारत का समाज जो प्रकृति के निकट रहता है, उसको फिर से प्रकृति के साथ जोड़कर वह स्वस्थ कैसे रह सकता है, स्वस्थ जीवन कैसे जी सकता है, आनंद का जीवन कैसे जी सकता है, इस प्रकार की व्यवस्था हमारे चिकित्सालयों में हो सकेगी, इस प्रकार का प्रयास मध्य प्रदेश की सरकार ने किया है।”

            प्रभारी मंत्री श्री परमार ने कहा प्रदेश के युवा अच्छे स्कूलों में पढ़कर कर अच्छी व्यवस्थाओं के साथ, अच्छे शिक्षकों के साथ में पढ़ाई कर सकें। पूरे मध्य प्रदेश में लगभग 375-374 स्कूलों की कार्ययोजना बनी हैं। उस गरीब व्यक्ति और उसकी बेटी के स्वप्न को कैसे साकार कर सकते हैं, उसके लिए हमारे प्रधानमंत्री ने हमारा मार्गदर्शन किया हैं।

            प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कुछ माह पहले जब यह भवन स्वीकृत हुआ था, तब इसका भूमिपूजन करने के लिए मैं आया था। जल्दी ही यह भवन बनकर तैयार हो गया है और 46 लाख रुपये की राशि से यह ‘आरोग्य मंदिर’ के नाम से भवन तैयार हुआ है। मैं आपको बताता हूँ कि ये एक भवन नहीं है, पूरे जिले की अगर बात करें तो जिले के प्रभारी मंत्री जी के नेतृत्व में पूरे जिले में जितने भी आरोग्य मंदिर बने हैं, उनका भी लोकार्पण हुआ हैं। लगभग 3 कामों का भूमिपूजन और 05 कार्यों का लोकार्पण भी हुए है। उन्होंने कहा प्रभारी मंत्री जी की उपस्थिति में इतनी अच्छी, इतनी बढ़िया सौगात हमको मिली हैं। यह आरोग्य मंदिर बनने के बाद आयुर्वेद की तरफ लोग बढ़ेंगे, आयुर्वेद को अपने जीवन का आधार बनाएंगे। उसके साथ-साथ यह भी यहाँ बताया गया कि यहाँ योग की क्लासेस भी चलेंगी, जैसे बाबा रामदेव योग करवाते हैं, उसी तर्ज पर यहाँ योग की क्लासेस चलेंगी।

ताकि लोग उपस्थित होकर योग का लाभ भी लेने का काम करेंगे।

            राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा सरकार निरंतर गरीबों के हित में काम करने वाली सरकार है। सरकार की योजनाएं निरंतर गरीब के हित में हितकारी योजनाएं हैं। प्रदेश की सरकार, डॉक्टर मोहन यादव जी की सरकार, प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार जी की सरकार, आपके धर्मेंद्र भैया की सरकार निरंतर आपके हित में काम कर रही है। घर में बेटी पैदा होती है, तो अपनी सरकार बेटी को लाड़ली लक्ष्मी बना देती है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में आमजनों से अपनी बातें विस्तार से रखी।

            दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने और लोगों को योग से जोड़ने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा लगातार नए आयुष केंद्र खोले जा रहे हैं। योग आज की व्यस्त जीवनशैली में अत्यंत आवश्यक हो गया है, उन्होंने कहा यदि लोग अपनी दैनिक दिनचर्या में नियमित रूप से योग को शामिल करें, तो न केवल आयु में वृद्धि होगी बल्कि अनेक बीमारियों से भी बचाव संभव होगा। सांसद ने कहा कि आयुष विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर खोले जा रहे केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा और योग से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

            भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा बनवार ‘सेठों के गाँव’ के नाम से प्रसिद्ध और क्षेत्र के प्रमुख व्यापारिक केंद्र बनवार की वर्षों पुरानी माँग अब पूरी होने जा रही है। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए यहाँ नव-निर्मित आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र बनकर तैयार हो गया है, केंद्र पर अनुभवी डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की गई है, जो पूरे समय मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे।

05 कार्यों का लोकार्पण सम्पन्न

            लोकार्पण समारोह में निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। इसमें ग्राम बनवार, विकासखण्ड जबेरा में आयुष औषधालय निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इस कार्य की स्वीकृत राशि 46.09 लाख रुपये है। ग्राम मडियादो, विकासखण्ड हटा में शासकीय मिडिल स्कूल भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया, जिसकी स्वीकृत राशि 51 लाख रुपये है। विकासखण्ड बटियागढ़ में शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इस कार्य के लिए 43.26 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। देवडोंगरा-कुड़ई-पिपरिया शिकारपुरा-सोजना-खेरी बालगोविंद पुल निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इस कार्य की स्वीकृत राशि 438.18 लाख रुपये है। इसी प्रकार कृषि विभाग के नवीन भवन निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया गया, जिसकी स्वीकृत राशि 38.54 लाख रुपये है।

03 कार्यों का भूमिपूजन सम्पन्न

            भूमिपूजन समारोह के दौरान शिक्षा क्षेत्र से जुड़े तीन बड़े निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई। ग्राम मुहरई, विकासखण्ड हटा में शासकीय हाई स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस कार्य के लिए 134.70 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम घटेरा, विकासखण्ड जबेरा में शासकीय हाई स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसकी स्वीकृत राशि 134.70 लाख रुपये है। ग्राम कुण्डलपुर, विकासखण्ड पटेरा में शासकीय हाई स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस परियोजना के लिए भी 134.70 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!