तिरंगा का महत्व समझे कि तिरंगा कितनी मेहनत और कितने लोगों के शहीद होने के बाद आजादी हमें मिली-राज्यमंत्री लखन पटैल घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पथरिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

इस पावन पर्व पर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ का आयोजन किया गया है। जिसके तत्वाधान में आज दमोह, बटियागढ़, नोहटा मंडल, ग्रामीण पथरिया मंडल और अभी जो समापन हुआ, वह पथरिया नगर मंडल में हुआ है। इस आशय के विचार प्रदेश के आनंद विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटैल ने आज पथरिया में घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुये व्यक्त किये।
राज्यमंत्री श्री पटैल ने कहा बहुत उत्साह के साथ सभी लोग इसमें शामिल हो रहे हैं और इसके पीछे जो मंशा है, वह यह है कि हमारी युवा पीढ़ी है, वो तिरंगा का महत्व समझे कि तिरंगा कितनी मेहनत और कितने लोगों के शहीद होने के बाद आजादी हमें मिली है, उसका महत्व भी समझे।
उन्होंने कहा 14 अगस्त 1947 को हमारा बंटवारा हुआ था, उसको भी समझने का लोग प्रयास करें, ऐसा सरकार की मंशा है। उन्होंने उपस्थित सभी जन समुदाय को, बेटा-बेटियों को, पूरे विधानसभा के सभी गणमान्य नागरिकों को, प्रदेश और देश के सभी भाइयों और बहनों को और सभी के लिए बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी ।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित और भारत माता के स्वरूप को माला, तिलक लगाकर वंदन कर किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री पटैल ने मिष्ठान वितरण किया। तिरंगा यात्रा उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से संजय चौराहा होते हुये झण्डा चौक से वापस हुई। छात्र-छात्राएं बड़े उत्साह के साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे, डीजे में देशभक्ति के गीतों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा समाप्त हुई ।
इस तिरंगा यात्रा में प्रदेश के आनंद विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी लखन पटैल, गौरव पटैल, लोकेन्द्र पटैल (लकी भैया), राजेन्द्र गुरु, खरगराम पटेल, जमना जैन, देवीसिंह ठाकुर, रमेश कुशवाहा, नरेंद्र सराफ, देवेंद्र वांकड़ा, गीता पटेल, प्रीतम पटेल, कुलदीप पटेल, कपिल दुबे, राजू शर्मा, अंकित पटेल, टीकाराम पटेल, महादेव, रत्ना चौरसिया, रामसखि वैष्णव, श्री प्रजापति, एसडीएम निकेत चौरसिया, तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार दीपमाला, नगर निरीक्षक नेहा गोस्वामी सहित, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, सम्मानीय मीडियाजन तथा हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्रायें शामिल थे।


