E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
एचपीव्ही वैक्सीनेशन में लापरवाही के आरोप में माध्यमिक शिक्षक निलंबित* *प्रभारी कलेक्टर मीना मसराम ने किया निलंबित*
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रनेह के माध्यमिक शिक्षक दुर्गा प्यासी ने अपनी फेसबुक आई डी पर एचपीव्ही वैक्सीन के बारे में भ्रामक जानकारी प्रचारित करने के आरोप में प्रभारी कलेक्टर मीना मसराम ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। संज्ञान में आते ही जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव पर प्रभारी कलेक्टर श्रीमती मीना मसराम ने माध्यमिक शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रनेह दुर्गा प्यासी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
ज्ञात हो कि जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु आग्रह किया।


