डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दमोह का महासदस्यता अभियान शुरू
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दमोह का महासदस्यता अभियान शुरू
दमोह : जिले के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर जिला बैंक से सम्बद्ध समितियों में कुल 26000 नवीन सदस्य बनाये जाने हेतु विशेष सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक मोहन व्यास द्वारा 13 अप्रैल 2026 को शाखा प्रबंधक, पर्यवेक्षक की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य विषय था कि मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, भोपाल द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में नवीन सदस्य बनाने हेतु महा सदस्यता अभियान 14 अप्रैल से प्रारम्भ किया जा रहा है, जिसके संबंध में शाखा प्रबंधक एवं पर्यवेक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि समितियों के मुख्यालय में सदस्यता अभियान का शुभारंभ 14 अप्रैल को किया जाएगा एवं गैर सदस्यों की पहचान कर सदस्य बनाने हेतु 20 अप्रैल तक जागरुक किया जायेगा। 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सदस्य बनाने हेतु आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा संबंधित आवेदनों का निराकरण 01 मई से 05 मई तक किया जाएगा। तत्पश्चात् ऋण वितरण हेतु 06 मई से 15 मई तक आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस महाअभियान में जिले के अधिक से अधिक किसानों को समिति के सदस्य बनाये जाने हेतु प्रयास किया जावेगा।


