मध्य प्रदेश
Trending
ग्राम पंचायत जबेरा में बाबा साहब अंबेडकर की 135वीं जयंती पर नारी शक्ति और सामाजिक समानता पर जोर
ग्राम पंचायत जबेरा में बाबा साहब अंबेडकर की 135वीं जयंती पर नारी शक्ति और सामाजिक समानता पर जोर

दमोह :
ग्राम पंचायत जबेरा के सभागार में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती अत्यंत गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से नारी शक्ति और महिला अधिकारों पर जोर दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने समाज के सभी वर्गों से शिक्षित बनने और सामाजिक न्याय के पथ पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपसरपंच तिलक सिंह ठाकुर, युवराज तिवारी, रविशंकर बाजपेई, सचिव जन्मेजयदत्त दुबे, रानू नामदेव सहित बड़ी संख्या में पंचगण, महिलाओं और ग्रामीणजनो की उपस्थिति रही।


