Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

अभाना सेक्टर की प्रस्फुटन समितियों प्रशिक्षण हुआ संपन्न

दमोह। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में अभाना सेक्टर कि ग्राम पंचायत हरदुआ मुड़र के ग्राम पटी शिशपुर में नवांकुर संस्था, उनमुक्त सर्वजन कल्याण समाजसेवी संस्था द्वारा त्रैमासिक सेक्टर स्तरीय प्रस्फुटन समितियो का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद दमोह से श्री सुशील कुमार  नामदेव जी, मुख्य अतिथि श्री सालक राम यादव जी, अध्यक्षता कर रही श्रीमति वन्दना जैन जी, जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया, उपरांत ग्राम विकाश प्रस्फुटन समिति पटी शिशपुर के अध्यक्ष भगवान दास यादव ने पुष्पहार से सुशील नामदेव जी का स्वागत किया व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति विसनाखेड़ी के अध्यक्ष गणेश सिंह ने ब्लॉक संवयक वंदना जैन का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। राहुल पाठक ने बताया कि यह कार्यक्रम ग्राम के विकास के लिए एवं ग्राम समितियो का समाजसेवा के क्षेत्र में दक्ष बनाने के उद्देश्य से किया गया है। ब्लॉक समन्वयक वंदना जैन जी ने अपने संबोधन में बताया कि हम अपने गाव को कैसे स्वच्छ, सुन्दर, नशामुक्त रखे, व अपने ग्राम को विकसित भारत की ओर चलने के लिए हमे साथ मिलकर  चलना होगा। जिला संवयक सुशील नामदेव जी ने कहा कि हर व्यक्ति आज के समय में अपने तक ही सीमित हैं। और हमने प्रस्फुटन समिति गाव के विकास के लिए बनाई है, हम समाजसेवा के कार्य के लिए अग्रसर है। यह प्रशिक्षण इसलिए हो रहा है कि हमे यह कार्य करना है, किस लिए करना है। कैसे करना है, स्वच्छ भारत मिशन, नशामुक्त भारत अभियान व जल संरक्षण के बारे में प्रशिक्षित होकर गांव व शहर में कार्य करना है एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिन समितियां ने इस उत्कृष्ट कार्य किए उनको प्रमाण पत्र भी वितरण कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियो से पिपरिया हथिनी, हरदुआ मुड़र, जुझार, एवं विसनाखेड़ी की ग्राम विकास की योजना को लेकर विचार साझा किए। इस आयोजन में भगवानदास यादव, जितेंद्र राजपूत, गंधर्व सिंह बुंदेला, डेलन सिंह लोधी, गणेश सिंह, नन्नू लाल यादव, संतोष यादव, राजेंद्र यादव, हल्ले यादव, रविंद्र यादव, कमलेश यादव, प्रकाश राय, मयंक जैन, सुनील यादव,रतन सिंह लोधी, रणवीर सिंह लोधी, करोड़ी सेन आदि की उपस्थिति रही व कार्यक्रम का आभार जितेंद्र राजपूत ने प्रकट किया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!