Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

विशेष जनसंपर्क अभियान में विधायक जयंत मलैया ने प्रबुद्ध जनों से भेंट कर किया संवाद

दमोह – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सेवा, सुशासन एवं गरीब उत्थान, विकसित भारत संकल्प के तहत चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया ने दमोह विधानसभा के अभाना मंडल में प्रबुद्धजनों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सेवा, सुशासन एवं जन कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रबुद्ध वर्ग के विभिन्न व्यक्तियों   डॉ. राम सिंह ठाकुर (डॉक्टर), प्रहलाद खरे  ठेकेदार), चंदन सिंह (दिव्यांग खिलाड़ी), पंडा जी (सर्पदंश विशेषज्ञ), जे.पी. साहू (सेवानिवृत्त शिक्षक),  प्रहलाद सिंह (किसान), चित्तर सेन (हाथ-पैर सुधार विशेषज्ञ) एवं गंधर्व सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिकों से भेंट कर संवाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री भरत यादव, मंडल अध्यक्ष दान सिंह लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय लोधी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनसंपर्क अभियान के तहत सभी प्रबुद्धजनों ने सरकार की नीतियों एवं योजनाओं पर अपने विचार साझा किए तथा विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में सहभागिता का आश्वासन दिया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!