E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

बेटियों की शिक्षा के लिए वरदान साबित होगा मझगुवॉ हंसराज का हाईस्कूल भवन – विधायक श्रीमति खटीक 3 लैब एवं 4 कक्षो का विधायक श्रीमति खटीक ने किया लोकार्पण

 दीपावली के पावन पर्व पर मां सरस्वती का आशीर्वाद है कि सरकार ने छात्र-छात्राओं को नवनिर्मित 3 लैब एवं 4 कक्षो की सौगात दी है। अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इस आशय के विचार विधायक उमा देवी खटीक ने पी.एम श्री शासकीय हाईस्कूल मझगुवॉ हंसराज में 134 लाख की लागत से नवनिर्मित 3 लैब एवं 4 कक्षो के लोकार्पण अवसर पर व्यक्त किए।

            विधायक श्रीमती खटीक ने कहा कि यह लोकार्पण  शिक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। नवनिर्मित हाईस्कूल भवन विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा के लिए वरदान साबित होगा। अब छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सेवाओं एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

            उन्होंने कहा हाईस्कूल भवन के निर्माण के लिए एक वर्ष की समय-सीमा निर्धारित की गई थी, लेकिन निर्माण कार्य युद्धस्तर पर कराया गया और मात्र तीन माह में भवन तैयार कर विद्यार्थियों को इसकी सौगात मिल गई। इसके लिए उन्होंने निर्माण एजेंसी को धन्यवाद देते हुए कहा कि क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित करना उनका निरंतर प्रयास है।

            लोकार्पण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य साहिल सिंह, द्रोपदी नरेंद्र सिंह, गोविंद तिवारी, राजेन्द्र यादव एवं भरत पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों में कार्यपालन यंत्री भवन आर.एन. विश्वकर्मा, सहायक यंत्री एस.डी. पटेल एवं उपयंत्री भवन के. पीपरे उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य हेमराज सिंह नेताम, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!