मध्य प्रदेश
Trending

सेवा, संस्कार और उल्लास के संग लीनेस क्लब ने मनाया भव्य दीपोत्सव

सेवा, संस्कार और उल्लास के संग लीनेस क्लब ने मनाया भव्य दीपोत्सव

रोशनी, उमंग और खुशियों के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर लीनेस क्लब दमोह द्वारा भव्य दीपोत्सव समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए उत्सव को यादगार बना दिया। दीपों की जगमगाहट, आकर्षक रंगोली, मनमोहक सजावट और पारंपरिक परिधानों से सजे इस आयोजन में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष श्रीमती रजनी खरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि, “दीपावली केवल घरों को रोशन करने का पर्व नहीं, बल्कि अपने विचारों, व्यवहार और समाज को प्रेम, सद्भावना एवं सेवा के प्रकाश से आलोकित करने का संदेश देती है। हमारा संकल्प है कि खुशियों का यह प्रकाश समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचे।” रमा अग्रवाल उन्होंने कहा कि लीनेस क्लब का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना ही नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और समर्पण के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं तथा प्रेम, एकता और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर पद्मा दुबे ने कहा कि “एक दीप खुशियों का, एक दीप उम्मीदों का, एक दीप सेवा का और एक दीप मानवता के नामकृयही है दीपोत्सव का सच्चा संदेश।”कार्यक्रम के दौरान सखियों ने दीप प्रज्वलित कर सुख, समृद्धि एवं सकारात्मकता का संदेश दिया। विभिन्न मनोरंजक खेलों और आपसी संवाद के माध्यम से सभी ने आनंदमय पल बिताए। कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षाप्रद संदेश भी दिए गए, जिनमें आपसी प्रेम, सहयोग, एकता और जीवन में खुशियों के महत्व को रेखांकित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य सखियों के बीच आपसी सौहार्द, आत्मीयता और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करना तथा त्योहारों के माध्यम से जीवन में सकारात्मकता का संचार करना था। कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर पद्मा दुबे, रमा अग्रवाल, विजेता राय, शिल्पा राव एवं राखी जैन रहीं। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी सखियों ने मिलकर दीपोत्सव को यादगार बनाया और प्रेम, सद्भाव तथा खुशियाँ बाँटने का संदेश दिया। डायरेक्टर रोजी बग्गा ने सभी प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स की सराहना करते हुए कहा कि जिस समर्पण, रचनात्मकता और आपसी तालमेल के साथ सभी ने इस आयोजन को सफल बनाया, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। संगठन की खूबसूरती तभी निखरती है जब हर सदस्य अपनी जिम्मेदारी को उत्साह और आत्मीयता से निभाता है। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं में सचिव ज्योति चिले का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए उनका आभार व्यक्त किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष माया यादव ने अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!