E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

भगवान बलराम जी की जयंती उपलक्ष्य में कृषक संगोष्ठी का आयोजन सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 में भगवान बलराम जी की जयंती उपलक्ष्य में कृषक संगोष्ठी का आयोजन

 सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजनांतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र में भगवान बलराम जी की जयंती के उपलक्ष्य में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  जिसमें प्रमुख अतिथि के रुप में गोपाल पटैल, महराज सिंह लोधी, नर्मदा एकता सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कृषि विभाग के उप संचालक जे.एल. प्रजापति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गोपाल पटेल द्वारा भगवान बलराम की जीवनी के बारे में चर्चा की वही कृषि विज्ञान केंद्र दमोह के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. मनोज अहिरवार, कृषि वैज्ञानिक डॉ.  बी.एल.साहू एवं डॉ. राजेश द्विवेदी द्वारा नई कृषि तकनीकी, खाद्य प्रसंस्करण और समसामयिक विषयो पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लगभग 105 कृषक सम्मिलित हुये जिनकों कृषि विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से अवगत कराया गया एवं कृषकों की समस्यओं का निराकरण किया गया ।

            कार्यक्रम में परियोजना संचालक आत्मा एस.एल. कुर्मी, शैलेन्द्र पौराणिक उप परियोजना संचालक आत्मा, अखलेश कुर्मी प्र.बी.टी.एम. हटा, आशीष पटैल प्र.बी.टी.एम. पटेरा, सुरेन्द्र यादव प्र.बी.टी.एम. बटियागढ, महेन्द्र पटैल प्र.बी.टी.एम. पथरिया, श्रीकांत साहू प्र.बी.टी.एम. जबेरा, भुवनेश्वरी पटैल प्र.बी.टी.एम. तेन्दुखेडा, मीना पटैल ए.टी.एम. दमोह एवं प्रशांत मिश्रा की उपस्थिति रही। आभार प्रदर्शन परियोजना संचालक आत्मा एस.एल.कुर्मी द्वारा किया गया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!