
पंचायत चुनाव में वोटर लिस्ट की शुद्धिकरण के लिए प्राधिकृत कर्मचारियों का बृहद स्तर पर प्रशिक्षण आयोजन किया गया। पंचायत चुनाव में वोटर लिस्ट जिनकी उम्र 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी हैं उनके नाम जोड़ना एवं जो विस्थापित हो चुके हैं या मृत हो चुके हैं उनके नाम काटना और जिनके नाम में विसंगतियां हैं उनके नाम है संशोधन के लिए अलग-अलग प्रारूप के आवेदन दिए गए हैं।
मतदाता सूची का शुद्धिकरण कार्यक्रम 15 से 25 मई तक चलेगा जिसमें प्राधिकृत कर्मचारी पंचायत सचिव रोजगार सहायक घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और उनके आवेदन प्राप्त करेंगे।
तहसीलदार एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उमेश तिवारी ने सभी प्राधिकृत कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही मास्टर ट्रेनर कमलेश शर्मा ने प्रशिक्षण दिया। इलेक्शन सुपरवाइजर किरात सिंह और इलेक्शन ऑपरेटर प्रमोद पटेल आवश्यक सामग्री वितरित की गईं है।


