Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

पंजाबी महिला विकास समिति दमोह द्वारा बैसाखी एवं खालसा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन

पंजाबी महिला विकास समिति दमोह द्वारा बैसाखी एवं खालसा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन

पंजाबी महिला विकास समिति दमोह द्वारा बैसाखी एवं खालसा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर पंजाबी समिति की सभी महिलाओं एवं बच्चों ने बाल चढ़कर उत्साह के साथ भाग लिया और पूरे कार्यक्रम को हर्षाेल्लाह के साथ मनाया कार्यक्रम का सफल संचालन काजल जुनेजा एवं मनमीत अजमानी के द्वारा किया गया कार्यक्रम की शुरुआत में रणजीत कौर ने खालसा स्थापना दिवस एवं बैसाखी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी सदस्यों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की इसके पश्चात अनमोल गांधी द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई जिसे सभी का मन मोह लिया इसके बाद सामूहिक नृत्य का भी आयोजन किया गया जिसमें काजल जुनेजा, मंजू मोंगिया, सोनिया अरोड़ा, शुची अरोरा, पायल खत्री रावत, कुलजीत खंडूजा, गोल्डी खत्री, शिल्पा तथा डॉक्टर रितु दुआ सहित कई अन्य सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।
कार्यक्रम के दौरान शहर की सामान्य महिलाओं का सम्मान डॉक्टर रितु दुआ एवं सोनिया अरोड़ा द्वारा किया गया इस अवसर पर श्रीमती एशिया प्रतिभागी डीलू छाबड़ा का भी सम्मान डॉक्टर रितु दुआ के द्वारा किया गया इस अवसर पर बैसाखी से संबंधित विभिन्न रोचक खेलों का भी आयोजन किया गया तथा समय का पालन करते हुए कई प्रतियोगिताएं भी रखी गई पूरे कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था इस आयोजन के द्वारा सांस्कृतिक एकता परंपरा और उत्सव की भावना का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया गया

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!