E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

निरीक्षण के दौरान 4 दवाइयों के नमूने जांच हेतु लिये गए

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशानुसार औषधि निरीक्षक द्वारा दमोह शहर में संचालित दवा दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कचोरा शॉपिंग कंपलेक्स में स्थित दवा बाजार में संचालित श्री मेडिकोज, डीपी अग्रवाल मेडिकल स्टोर, केदार केमिस्ट एवं अग्रवाल मेडिकल, राय चौराहा स्थित आनंद मेडिकल की जांच की गई।

            ड्रग इंस्पेटर महिमा जैन ने बताया जांच के दौरान ड्रग लाइसेंस की वैधता कॉम्पिटिंट पर्सन की उपस्थिति, एनआरएक्स दवाइयों का क्रय विक्रय रिकॉर्ड, एक्सपायरी ड्रग्स इत्यादि की गहन जांच की गई साथ ही निरीक्षण के दौरान 4 दवाइयों के नमूने भी जांच हेतु लिये गए जिनमें एंटासिड,एनाल्जेसिक, ब्लड प्रेशर एवं एंटी फंगल केटेगरी की दवाइयां सम्मिलित हैं, जिन्हें जांच हेतु शासकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा एवं औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के उल्लंघन के लिए कड़ी कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सभी केमिस्ट को एचएफआर एवं एचपीआर आईडी बनाने हेतु भी आदेशित किया गया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!