
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के दिये गये निर्देशों के परिपालन में फोटो निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन बैठक अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उक्त आयोजित बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं उप-जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गंधर्व सहित मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।



