E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

जिले में 18-19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु आयोजित होंगे विशेष कैंप

फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्ष्पित पुनरीक्षण के अंतर्गत अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर 18-19 आयु वर्ग के पात्र युवा मतदाताओ के नाम निर्वाचक नामवाली में सम्मिलित किये जाने हेतु 11-12-2026 तक फॉर्म 6 दमोह जिले की विधानसभा क्षेत्र 054-पथरिया, 055-दमोह, 056-जबेरा एवं 057-हटा अंतर्गत  मतदान केन्द्रों पर नियुक्त बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) द्वारा प्राप्त किये जाने की कार्यवाही संपादित की जा रही है।

            अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी ने बताया आयोग के निर्देशानुसार 18-19 आयु वर्ग के पात्र युवा मतदाताओ के नाम निर्वाचक नामवाली में शत-प्रतिशत सम्मिलित किये जाने हेतु विधानसभा क्षेत्र 054-पथरिया, 055-दमोह, 056-जबेरा एवं 057-हटा अंतर्गत निम्न तिथियों में समस्त मतदान केन्द्रों, शैक्षणिक संस्थाओ (महाविद्यालय, हायर सेकेंडरी स्कूलों) में विशेष कैंप आयोजित किये जा रहे है।

            उन्होंने बताया 21 नवबंर 2026(शनिवार), 22 नवबंर 2026(रविवार), 05 दिसम्बर 2026(शनिवार) एवं 06 दिसम्बर 2026 (रविवार) को विशेष कैंप आयोजित किए जायेंगे।

            उन्होंने बताया विधानसभा क्षेत्र 054-पथरिया, 055-दमोह, 056-जबेरा एवं 057-हटा के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों, महाविद्यालयों, हायर सेकेंडरी स्कूलों में अध्यनरत युवा छात्र-छात्राए 01 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे, युवा छात्र-छात्राएं उक्त अवधि के दौरान निर्वाचक नामावली (वोटर लिस्ट) में नाम जुड़वाने हेतु फॉर्म-6 भरकर जुड़वा सकते हैं। तथा जिनके नाम पूर्व से ही सूची में है तथा उनका मतदान केन्द्र या विधानसभा, जिला इत्यादि बदल गया हों, वे भी नवीन स्थल पर नाम जुडवाने की कार्यवाही कर सकते है।

            पुराने स्थान से नाम हटाने हेतु फार्म नं.-7 या फॉर्म नं. – 8 भरकर स्थानांतरित कर सकते है। तथा जिनके नाम मतदाता सूची में पहले से हैं, और वो किसी प्रकार का संशोधन करवाने चाहते हैं, तो उसके लिए फॉर्म नं.-8 भरकर संशोधन की कार्यवाही कर सकते हैं। इसके साथ ही मतदाता स्वंय भारत निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in के माध्यम से भी मतदाता सूची में अपना नाम जुडवाने, विलोपित, संशोधन की कार्यवाही की जा सकती हैं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
Click to listen highlighted text!