मध्य प्रदेश
Trending

जिले में मादक पदार्थों की मांग कम करने के लिए जिला एवं अनुभाग स्तरीय समितियों का गठन कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित हुई जिला स्तरीय समिति,  एसडीएम होंगे अनुभाग स्तरीय समिति के अध्यक्ष

जिले में मादक पदार्थों की मांग कम करने के लिए जिला एवं अनुभाग स्तरीय समितियों का गठन कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित हुई जिला स्तरीय समिति,  एसडीएम होंगे अनुभाग स्तरीय समिति के अध्यक्ष

जिले में मादक पदार्थों की मांग में कमी लाने तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला एवं अनुभाग स्तर पर समितियों का गठन किया गया है।

            जारी आदेशानुसार जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष कलेक्टर प्रताप नारायण यादव होंगे। समिति में पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, वन मंडलाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्राचार्य शासकीय पीएम श्री महाविद्यालय, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान, जिला आबकारी अधिकारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी, जिला योजना अधिकारी, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग, समन्वयक जन अभियान परिषद को सदस्य बनाया गया है। जिला स्तरीय समिति में कुल 18 सदस्य शामिल किए गए हैं।

            इसी प्रकार अनुभाग स्तरीय अभियान समिति का भी गठन किया गया है। इसमें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अध्यक्ष तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, अनुविभागीय अधिकारी वन, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, खण्ड शिक्षा अधिकरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अशासकीय संस्थाओं से 01 पदाधिकारी तथा सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जनपद पंचायत, नगरपालिका को सदस्य बनाया गया है।

            उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण ने निर्देशित किया है कि जिला एवं विकासखंड स्तरीय समितियों को तत्काल कार्यशील बनाया जाए। संबंधित सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए समिति की बैठक प्रतिमाह आयोजित कर निर्धारित बिंदुओं पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!