ऊर्जा विभाग के 21 वितरण केन्द्र कार्यालयों में मंगलवार को किया गया जन सुनवाई का आयोजन

म.प्र.शासन ऊर्जा विभाग की मंशानुसार विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता के निर्देशनन में विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु आज 12 मई को वृत्त कार्यालय-दमोह के साथ-साथ संभागीय कार्यालयों उपसंभाग एवं प्रत्येक वितरण केन्द्र कार्यालय में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 177 नं. आवेदन उपभोक्ताओं से प्राप्त हुए। जिनपर त्वरित कार्यवाही करते हुये 146 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष प्रकरणों में कार्यवाही जारी है।
अधीक्षण अभियंता ने जन सुनवाई के दौरान उपभोक्ताओं से चर्चा करते हुये अवगत कराया कि वर्तमान में म.प्र. शासन की समाधान योजना संचालित की जा रही है। इसमें विद्युत उपभोक्ताओं को नियमानुसार अधिभार में छूट प्रदान की जा रही है। योजना 15 मई 2026 तक के लिये लागू है। अधीक्षण अभियंता ने मौके पर विद्युत उपभोक्ताओं को समाधान योजना की जानकारी प्रदान की एवं अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु अनुरोध किया।
अधीक्षण अभियंता ने यह भी बताया कि जन सुनवाई प्रत्येक मंगलवार को जिला मुख्यालय के साथ साथ प्रत्येक वितरण केन्द्र कार्यालय में प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित की जाती है। जिसमें विद्युत उपभोक्ता अपनी विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु बढ-चढकर उपस्थित हो रहे है।
अधीक्षण अभियंता अमित चौहान ने विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह कि वे अपनी विद्युत संबंधी शिकायतों का “जन सुनवाई” कार्यक्रम में उपस्थित होकर नियमानुसार निराकरण करायें।

